Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ग्रांड वेनिस मॉल के अंदर रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध रूप से बिना लाइसेंस के रेस्ट्रोरेंट में शराब परोसी जा रही थी। आबकारी विभाग ने छापेमारी के दौरान हरियाणा मार्का शराब व बियर की 233 बोतले बरामद की।
गोपनीय सूचना के आधार पर आबकारी निरिक्षण चंद्रशेखर सिंह ने आबकारी निरीक्षण सुबोध कुमार के निर्देश पर बीटा 2 थाना क्षेत्र के ग्रांड वेनिस मॉल के अंदर चल रहे फाइव आयरन गोल्फ में छापेमारी की। आबकारी निरिक्षण चंद्रशेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि फाइव आयरन गोल्फ रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। इस दौरान हरियाणा की शराब लोगों को परोसी जा रही थी।
रेस्टोरेंट के डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 4 लोगों को किया गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बिना लाइसेंस के शराब पिलाते हुए मौके से 4 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने रेस्टोरेंट के डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पश्चिम बंगाल निवासी सुमन, बन्नी व तीर्थकर व असम निवासी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गोपनीय सूचना के आधार पर की छापेमारी
छापेमारी के दौरान शराब और बियर की कुल 233 बोतल बरामद की गई है। अलग-अलग ब्रांड की हरियाणा मार्का शराब अवैध रूप से रेस्टोरेंट में रखी हुई थी। करीब 90 लीटर शराब बरामद हुई है। पूरी शराब की कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान ग्रैंड वेनिस मॉल के अंदर एक रेस्टोरेंट से हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
13 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines