Domino’s Pizza Stolen: नोएडा के सेक्टर-18 में डोमिनोज पिज्जा सेंटर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया की चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि पिज्जा सेंटर का पूर्व मैनेजर ही है। सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे से मामले का खुलासा हुआ है।
इस तरह दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया कि मामले का खुलासा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति चादर ओढ़े और हेलमेट पहने हुए पिज्जा सेंटर की तिजोरी को खोलकर पैसे निकालता है और पैसे को लेकर फरार हो जाता है। पुलिस ने युवक के पास से चोरी किए गए 84200 बरामद कर लिये है।
नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि चोरी की वारदात 24 जुलाई को सुबह साढ़े पांच बजे हुई थी। डोमिनोस के वर्तमान मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है कि डोमिनोज के दिल्ली फ्रांस में काम कर चुके पूर्व मैनेजर देवकरण ने सेक्टर 18 के ब्रांच से 84 हजार 200 चुराये हैं और चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। डोमिनोस के मैनेजर की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा
एडीसीपी ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सेक्टर 18 के चाइनीस कट से आरोपी देवकरण को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
4 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
16 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
16 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines