Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इटावा में जाति पूछकर कथावाचक की पिटाई का मामले में अब सियासत तेज हो गई है। एक और ब्राहाण महासभा है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी। सपा ने जहां कथावाचकों को सम्मानित किया है तो दूसरी ओर गांव की रेनू तिवारी और जयप्रकाश तिवारी मंगलवार शाम को एसएसपी से मिले और छेड़खानी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस बीच कथावाचक के दो-दो आधारकार्ड सामने आए हैं। इसको लेकर अब जांच शुरू हो गई है। दोनों का नंबर एक ही है, वहीं फोटो भी वहीं है लेकिन नाम अलग-अलग है। दोनों आधार कार्ड 2022 में ही बने हैं।
कथावाचक के दो आधार कार्ड
पहला आधार कार्ड 28 मार्च 2022 को जारी हुआ है। जिस पर नाम मुकुट मणी अग्निहोत्री लिखा है। जबकि दूसरा आधार कार्ड मुक्त सिंह नाम से है। यह आधार कार्ड 2022 में ही 10 अक्टूबर को जारी हुआ है। ऐसे में एक ही साल में दो अलग-अलग आधार कार्ड को लेकर बवाल मचा हुआ है। पहले वाले आधार कार्ड के अनुसार कथावाचक ब्राहाण है लेकिन दूसरे वार्ड आधार कार्ड में उसकी जाति का उल्लेख नहीं है। फिलहाल प्रशासन ने उसके आधार कार्ड की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 4 की मौत, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन
जो कुछ हुआ वो ठीक नहीं था
उधर पीड़ित महिला रेनू तिवारी ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि कथावाचक ने हमारी उंगली पकड़कर हमारे साथ बदतमीजी की। इस दौरान वहां जब इनकी सच्चाई सामने आई तो यह घटना हो गई। पीड़ित महिला और उनके पति जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं था। हम इसकी निंदा करते हैं लेकिन छेड़खानी की जांच होनी चाहिए। कथावाचकों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
कथावाचकों ने हमको धमकाया
महिला रेनू तिवारी ने बताया कि पहले दिन कथा के बाद जब शाम को भोजन कर रहे थे तो कथावाचक ने मेरी उंगली पकड़ ली। जब हमने विरोध किया तो ये लोग हमे धमकाने लगे और कहने लगे कि हमारे संबंध अखिलेश यादव से है, हम तुम्हे घर से उठा लेंगे। उस समय पता चला कि ये लोग यादव हैं, मैं तो बाहर रहता हूं। इसके बाद स्थानीय लड़कों ने जो किया वो ठीक नहीं था। मैं बिल्कुल भी उसके पक्ष में नहीं हूं।
ये भी पढ़ेंः Axiom-4 के शुभांशु शुक्ला की कामयाबी के पीछे किसका हाथ, जानें क्या बोलीं मां आशा शुक्ला
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines