जाति छिपाकर कथा करने का एक और मामला सामने आया है। पहले यूपी के इटावा में ऐसा मामले पूरे देश में चर्चा का विषय बना था, अब ठीक ऐसा मामला भी यूपी से ही आया है। यूपी के ही लखीमपुर खीरी में जाति का खुलासा होने पर ग्रामीणों ने मंच से ही कथावाचक से माफी मंगवाई हैं। लोगों का कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
मामला लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया कस्बे में राम जानकी मंदिर का है जहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। ग्रामीण प्रतिदिन कथा सुनने के लिए भारी संख्या में आते थे। किसी तरह ग्रामीणों को भनक लगी की जो कथावाचक कथा कर रहे हैं बाबा ब्राह्मण नहीं किसी और धर्म के हैं या किसी और जाति के हैं। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और कथावाचक से कहा माफी मांगवाई।
मौर्य समाज हैं कथा वाचक
लोगों को जाति का पता चलने पर बाबा ने खुद बताया कि उनका नाम पारस मौर्य है। उनका जन्म मौर्य वंश में हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने जाति छुपा कर कथा की है, इससे अगर आपकी भावनाएं आहत हुईं हो, तो क्षमा प्रार्थी हैं। सभी से माफी मांगते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि माफी मांगने पर सामने मौजूद भीड़ अन्य भगवान के साथ जयकारा भी लगाती है।
यह भी पढ़ें: कथावाचक कांड पर फिर भिड़ी भाजपा और सपा, इस बार ब्राह्मण की पिटाई बनी मुद्दा
क्या हुआ था इटावा में
गत जून में इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में श्रीमदभागवत कथा हुई थी। इस दौरान दो कथावाचकों मुकुट मणि सिंह यादव और संत सिंह यादव की पिटाई हुई थी। इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कथावाचकों ने बताया था कि पहले हमें कथा करने के लिए बुलाया गया। एक दिन कथा हो चुकी थी और हम खाना खाने गए तो लोगों ने मेरी जाति पूछना शुरू कर दिया। इसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई। बताया कि इतनी ही नहीं ग्रामीणों ने उनका मुंडन भी कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी का सनातन प्रेम, सियासी मजबूरी या कितना जरूरी? जानें क्या कहते हैं समीकरण?
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines