Etawah police arrest tantrik: देशभर में तंत्र विद्या के नाम पर फैल रहे अंधविश्वास के चलते आए दिन अनेकों लोगों के जान गंवाने के मामले सामने आते हैं। इन मामलों के बीच यूपी के इटावा से ऐसा ही एक मामला सामने आया , जहां एक तांत्रिक ने अंधविश्वास की सारी हदें पार करते हुए एक मानसिक रूप से कमजोर महिला की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के इटावा जिले में भूत-प्रेत का साया बताकर इलाज करने वाले एक ढ़ोंगी तांत्रिक ने मानसिक विच्छिप्त महिला को पाइप से पीटकर अधमरा कर दिया। जब इससे भी तांत्रिक का मन नहीं भरा तो उसने महिला की गर्दन पर खड़े होकर उसकी जान ले ली।
परिवार ने कहा- बीमारी के चलते मायके में रह रही थी बेटी
घटना के बाद मृतका के परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी। आपको बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के पथवरिया क रहने वाले सुरेश सक्सेना सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके घर में उनकी पत्नी के साथ एक बेटा और एक 38 वर्षीय शादीशुदा बेटी प्रिया रहती थी। सुरेश की पत्नी ने बातचीत में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार रहती थी और साथ ही वह कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थी। जिसके चलते वह काफी लंबे समय से मायके में ही रह रही थी और यहीं पर उसकी देखरेख की जाती थी।
तांत्रिक को घर लेकर आया था पति, भूत-प्रेत के साए की बात आई सामने
पीड़िता की मां ने मामले को लेकर बताया कि उसके इलाज को लेकर कई जगह प्रयास किया गया लेकिन उसे कहीं भी फायदा नहीं हुआ। परिवार बेटी की इश स्थिति को लेकर बहुत परेशान था कि इसी बीच बेटी के पति के संपर्क में शहर का एक तांत्रिक आया। जिसे बाटी से जुड़ी व्यथा बताई तो वह बेटी को देखने घर आया और घर आकर उसने बेटी को देखकर भूत-प्रेत का साया होने का दावा किया।
भूत भगाने के नाम पर पाइप से मारा, गर्दन पर पैर रख कर ली जान
मां ने बताया कि तांत्रिक की ओर से दावा किया जा ऱहा था कि वो बेटी को तंत्र विद्या के जरिए सही कर देगा। जिसके चलते बीते शुक्रवार को तांत्रिक ने घर पर हवन का कार्यक्रम किया था। इसी के ठीक अगले दिन शनिवार को तांत्रिक ने भूत-प्रेत भगाने की बात कहते हुए बेटी प्रिया को पानी के पाइप से जमकर पीटा। इतना ही नहीं, तांत्रिक बेटी की गर्दन पर खड़ा हो गया, जिससे उसकी जान चली गई।
7 दिनों में ठीक होने का दावा करके फरार हुआ तांत्रिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद पूरे परिवार के होश उड़ गए। परिवार ने जब इसे लेकर तांत्रिक से सवाल किया तो उसने परिजनों को भरोसे में लेते हुए कहा कि बेटी सात दिनों में ठीक होकर जिंदा हो जाएगी। तांत्रिक की बातों में आकर परिवार की ओर से रविवार देर शाम इंतजार किया गया और फिर जब परिवार को इस बात का अहसास हुआ कि उनकी बेटी अब जिंदा नहीं है, तब उन्होंने स्थानीय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं इस मामले में एसपी सिटी कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका प्रिया मानसिक रोगी थी। जांच में सामन आया है कि तांत्रिक क्रियाओं की वजह से महिला की मौत हुई है, जिसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, इश घटना के बाद फरार हुए आरोपी तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines