Etah: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के रिश्तेदार और करीब जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra Singh Yadav) को एटा (Etah) पुलिस ने मथुरा (Mathura) जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि उनके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उनके खिलाफ एटा में 82 मुकदमे दर्ज हैं। वह फरारी काट रहे थे। बता दें कि सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra Singh Yadav) के बड़े भाई रामेश्वर सिंह यादव पहले से ही जेल में बंद हैं।
अखिलेश यादव के रिश्तेदार बताए गए जुगेंद्र
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एसएसपी उदय शंकर सिंह की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। एटा एसएसपी के मुताबिक सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल सिहं यादव के रिश्तेदार जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ कई मुकदमों में वांछित रहने पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
थाने से हिस्ट्रीशीट गायब करने का भी आरोप
एटा एसओजी टीम समेत कोतवाली नगर और जैथरा पुलिस ने उन्हें मथुरा जिले के जैंत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी एटा ने बताया कि फरारी काट रहे जुगेन्द्र सिहं यादव के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट गायब कराने का भी मुकदमा दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि उनके खिलाफ थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- पुलिस अतीक अहमद के बेटे को मार देगी, Video
पुलिस ने बताया जुगेंद्र का आपराधिक इतिहास
- जुगेंद्र सिंह यादव का एक सक्रिय एवं सुसंगठित गिरोह है। इसकी थाना जसरथपुर में हिस्ट्रीशीट संख्या-68ए/1998 (दिनांक 21.05.1998) में खुली है।
- जुगेंद्र सिंह यादव अपने गैंग लीडर रामेश्वर सिंह (बड़े भाई) के साथ मिलकर सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करते हैं।
- जुगेंद्र सिंह यादव की ओर से लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीन पर कब्जा किया जाता है।
- जुगेंद्र सिंह यादव के कार्यों से जनता में भय और आतंक का माहौल व्याप्त है।
- जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ वर्ष 1983 से हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट, गुंडा एक्ट, डकैती, घर में घुसकर मारपीट करने समेत गंभीर धाराओं में कुल 86 मुकदमे दर्ज हैं।
- जुगेंद्र सिंह यादव प्रशासन की ओर से चिह्नित भूमाफिया है।
- जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ थाना अलीगंज पर दर्ज मुकदमे के तहत 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
35 mins ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
9 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
10 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
11 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
13 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
14 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
15 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
16 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines