गुड न्यूज : नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा ESIC अस्पताल, 56.6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Uttar Pradesh Greater Noida : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ESIC का नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाए जाने की तैयारी चल रही है। आगामी 28 मार्च यमुना अथॉरिटी की होने वाली बोर्ड मीटिंग में औपचारिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। अस्पताल बन जाने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। सिर्फ दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 56.6 लाख लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं।

Noida airport and esic hospital

Noida airport and esic hospital

विज्ञापन

Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ESIC का नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया जाएगा। यमुना अथॉरिटी के मुताबिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम का यह मेडिकल कॉलेज सेक्टर 11 में बनेगा। इसके लिए अथॉरिटी 100 एकड़ जमीन देगा। बताया जा रहा है कि 28 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में इस योजना पर मुहर लग जाएगी।

ESIC से जुड़े 56.6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में ESIC के नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर 28 मार्च को एमओयू होने की संभावना है। इसे लेकर अथॉरिटी के सामने औपचारिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल बन जाने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। सिर्फ दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 56.6 लाख लोग ESIC से जुड़े हैं।

100 एकड़ जमीन के लिए ग्रामीणों से मिली सहमति
यमुना अथॉरिटी सीईओ अरुण वीर सिंह ने भूमि आवंटन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अथॉरिटी ने सेक्टर 11 में ESIC को 100 एकड़ भूमि नि:शुल्क आवंटित करने का फैसला किया है। सीईओ ने कहा कि अथॉरिटी ने पहले ही स्थानीय ग्रामीणों की सहमति ले ली है, जिनकी जमीन इस सेक्टर के लिए अधिग्रहित होगी।

औद्योगिक इकाई के चलते बढ़ रही आबादी

विज्ञापन

नोएडा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। लेकिन बढ़ती आबादी को देखते हुए आगे के लिए यह काफी नहीं है। भविष्य को देखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लगातार औद्योगिक इकाई संचालित होने जा रही है। इससे यहां कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

कौन जीतेगा IPL 2025 में आज का मैच?

विज्ञापन

विज्ञापन

मेडिकल एजुकेशन के लिए बेहतरीन कदम

यमुना अथॉरिटी सीईओ अरुण वीर सिंह का कहना है कि सभी को मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की यह पहल बेहतर साबित होगी। वहीं, दूसरी तरफ मेडिकल एजुकेशन के लिए भी यह एक बेहतरीन कदम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ