Noida News: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सेक्टर 119 स्थित एक नामी बिल्डर के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह करीब 8 बजे अपार्टमेंट परिसर में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। ED की टीम बिल्डर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला
ED के मुताबिक, कार्रवाई लगभग 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है। इस मामले में उन्नति ग्रुप के बिल्डर अनिल मिठास को भी ईडी ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी के अधिकारियों ने अपार्टमेंट परिसर को आंशिक रूप से सील कर दिया है और दस्तावेज़ों, डिजिटल डाटा और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
200 करोड़ रुपये की हेराफेरी
बिल्डर पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों और संदिग्ध निवेशकों के माध्यम से प्रोजेक्ट में अवैध रूप से फंड ट्रांसफर किया, जिसे बाद में मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए सफेद धन में बदला गया। ईडी को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए लगभग 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।
निवासियों में मचा हड़कंप
ED की छापेमारी के चलते सेक्टर 119 स्थितउन्नति फॉर्च्यून अपार्टमेंट के निवासियों में भी हड़कंप मच गया। कुछ निवासियों ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ पहले भी निर्माण में देरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। ED की टीम अपार्टमेंट में मौजूद है और तलाशी अभियान जारी है। बिल्डर से मनी लॉन्ड्रिंग, बैंक खातों और निवेशकों से संबंधित दस्तावेजों पर पूछताछ की जा रही है।
सहयोगी कंपनियां भी रडार पर
उन्नति फॉरच्यून ग्रुप ने नोएडा में कई प्रमुख हाउसिंग प्रोजेक्ट्स डेवलप किए हैं। इनमें सेक्टर-119 में द अरायन और द एलीट एड्रेस शामिल है। इससे पहले भी 2018 में, उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) के आदेशों का पालन नहीं करने पर अनिल मिठास को गिरफ्तार किया गया था। उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप की कुछ सहयोगी कंपनियां। जैसे कि IVR Prime IT SEZ भी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
45 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines