हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Meerut Encounter, Crime Kundli: कौन था गैंगस्टर अनिल दुजाना? दर्ज थे 64 मुकदमें, जिनमें 18 हत्या के मामले

विज्ञापन
यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना। (फाइल फोटो)

Meerut Encounter, Crime Kundli: कभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराध का पर्याय रहे कुख्यात और दुर्दांत गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मेरठ में एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दुजाना के खिलाफ कुल 64 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें 18 हत्या के केस थे।

पहला मुकदमा गाजियाबाद में हुआ

जानकारी के मुताबिक कुख्यात अनिल दुजाना के खिलाफ सबसे पहले मुकदमा गाजियाबाद के थाना कविनगर में वर्ष 2002 में दर्ज हुआ। यहां दुजाना ने हरवीर पहलवान की हत्या की थी। इसके बाद से अनिल दुजाना लगातार तीन हत्याओं के मुकदमे गाजियाबाद के मोदीनगर थाने में दर्ज हुए, जबकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दुजाना के खिलाफ आखिरी मुकदमा वर्ष 2023 में गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाने में दर्ज हुआ था।

18 लोगों की हत्या की थी

इन 21 वर्षों के आपराधिक इतिहास में अनिल दुजाना ने हत्या की कुल 18 वारदातों को अंजाम दिया। इसके अलावा हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, धमकी, बलवा समेत कई संगीन अपराध किए। पुलिस के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बड़े कारोबारियों से भी रंगदारी वसूली थी, जिसके मुकदमा दर्ज कराए गए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दुजाना के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकदमे गौतमबुद्ध नगर में ही दर्ज हैं।

गवाह को धमकाने के लिए दर्ज हुए दो मुकदमे

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 अप्रैल को अनिल दुजाना जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद जयचंद प्रधान हत्याकांड के मुख्य गवाह और उनकी पत्नी संगीता को धमकाया था। पीड़िता ने जब पुलिस से मामले की शिकायत की तो दुजाना के खिलाफ 2 और मुकदमे दर्ज किए गए।

https://twitter.com/ANI/status/1654077696388001792

एसटीएफ चीफ का आया बयान

उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एडिशनल डीजीपी अमिताभ यश ने बताया कि पश्चिमी यूपी का खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। एसटीएफ चीफ ने बताया कि वह कॉन्ट्रैक्ट किलर था और उसके खिलाफ हत्या के 18 मामले दर्ज थे। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें