Encounter in Meerut: मेरठ की एसटीएफ टीम और मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्यों के बीच शामली के झिंझाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जिसमें 4 बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया। मरने वाले बदमाशों में एक पर 1 लाख का इनाम था। इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुनील को भी गोली लगी है, जिनका इलाज गुड़गांव के मेदांता में चल रहा है। कग्गा जिनकी मौत हुई उसमें अरशद, मनजीत, सतीश और 1 अज्ञात बदमाश का नाम शामिल है।
मुठभेड़ में 4 बदमाश हुए ढेर
यह मुठभेड़ सोमवार देर रात लगभग दो बजे शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाना झिंझाना क्षेत्र में एसटीएफ ने अरशद बाढ़ी माजरा सहारनपुर व उसके तीन साथियों मंजीत, सतीश और एक अन्य को घेर लिया। इस दौरान अरशद और उसके साथियों ने टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस जवाबी फायरिंग में चारों बदमाशों की मौत हो गई। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि इनमें से अरशद पर एक लाख का इनाम था।
ये भी पढ़ें: हॉस्पिटल के बाहर लिखा था ‘बेटी बचाओ’, अंदर चल रहा था ‘बेटी मिटाने का खेल’
इंस्पेक्टर सुनील को लगी दो गोली
STF टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील भी इस दौरान घायल हो गए। उनके पेट में दो गोली लगी हैं। जिनके बाद उनको तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया।
चौथे बदमाश की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। इसके अलावा तीन में एक अरशद पुत्र जमील निवासी बाढ़ी माजरा सहारनपुर, मंजीत पुत्र मेहताब, हरियाणा और सतीश पुत्र राजसिंह निवासी करनाल का नाम शामिल है। अरशद के खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती व हत्या के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: NH-509 पर यात्रियों से भरी बस का भीषण सड़क हादसा; 17 यात्री घायल
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
7 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
8 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
15 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
16 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
17 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
21 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
22 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines