उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई. तस्कर दिलशाद के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी दिलशाद पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं. मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर मांस लेकर जा रहा था. इस दौरान पुलिस द्वारा दबिश देने पर पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.
गौ तस्कर के आरोपी को लगी पैर में गोली
गौ तस्कर दिलशाद पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. बता दें कि चिरैयकोट थाना क्षेत्र फरसा मोड़ के पास मुठभेड़ हुई है. राम नवल पीजी कॉलेज, नाशिरपुर रोड के पास हुई इस कार्रवाई में गौ तस्कर शेरू के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायल शेरू युसुफाबाद, चिरैयाकोट नगर का रहने वाला है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसके साथी दिलशाद उर्फ मल्लू पुत्र सिराज को भी दबोच लिया. दिलशाद बुढ़ान, चिरैयाकोट नगर क्षेत्र का निवासी है.
गाजीपुर ले जा रहे थे मांस
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गाजीपुर मांस लेकर जा रहे थे. रोकने पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई और शेरू गोली लगने से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें- नोएडा वालों के लिए काम की खबर, दशहरे को लेकर यह रास्ते रहेंगे बंद, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
घटनास्थल से पुलिस को एक देशी पिस्टल , एक तमंचा, दो खाली खोखे और करीब 20 किलो मांस मिला है. मौके पर पहुंचे सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है.
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
21 mins agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
4 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
15 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
18 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
22 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines