Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस जाम को खत्म करने के लिए एक प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत ट्रैफिक पुलिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य महत्वपूर्ण प्वाइंटों से दिल्ली जाने वाले रूटों के लिए इमरजेंसी डायवर्जन का तरीका अपनाएगी है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ऐसे ही 10 प्वाइंटों को चिन्हित किया, जहां इस प्लान को लागू किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के इस प्लान से जिले के करीब 20 लाख लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
इमरजेंसी में तुरंत होगा लागू
डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव ने बताया कि कई बार किसी कारणवश प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए यह प्लान बनाया गया है। 10 प्वाइंटों पर बनाए गए प्लान को इस तरह से तैयार किया गया है कि इमरजेंसी में इसे तुरंत लागू किया जा सके। पूरी टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस प्लान से ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर भी यह पुलिस के कंट्रोल में रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की टीम इन सभी रूटों पर हर समय एक्टिव रहेगी। पीक आवर के समय इन रूटों पर ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ा दी जाएगी। जिससे लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़े।
चिल्ला बार्डर पर जाम लगने पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट
परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर (चिल्ला बार्डर) से गोलचक्कर चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जहां से यह न्यू अशोक नगर से गुजरेगा। परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी पर चढ़कर आगे भेजा जाएगा। वहीं, डीएनडी से 15ए की ओर आने वाले वाहनों को डीएनडी से डायवर्ट कर रजनीगंधा चौक से निकाला जाएगा। जीआईपी से दलित प्रेरणा स्थल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को फिल्म सिटी फ्लाईओवर से फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर आगे बढ़ाया जाएगा। अधिक ट्रैफिक होने पर दलित प्रेरणा स्थल से सेक्टर-18 की ओर आने वाले ट्रैफिक को वहां से निकालकर रजनीगंधा चौक से आगे भेजा जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार पुलिस परी चौक से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड और चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
डीएनडी टोल प्लाजा पर जाम लगने पर ट्रैफिक व्यवस्था
परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी जाने वाले रास्ते को बंद कर चिल्ला के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं, दलित प्रेरणा स्थल से सेक्टर-18 सड़क पर चढ़कर वाहन रजनीगंधा चौक से जाएंगे। सेक्टर-15ए से डीएनडी जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया जाएगा और यहां का ट्रैफिक रजनीगंधा चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। फिल्म सिटी फ्लाईओवर से जीआईपी होते हुए दलित प्रेरणा स्थल की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। यहां से वाहनों को यू-टर्न कराया जाएगा। इसके अलावा परी चौक से आने वाला ट्रैफिक बॉटनिकल गार्डन और कालिंदी कुंज दिल्ली से होकर जाएगा। सेक्टर-19 अंडरपास से डीएनडी की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रजनीगंधा चौक गोल चक्कर से निकाला जाएगा।
चिल्ला ट्रैफिक सिग्नल और डीएनडी टोल प्लाजा इमरजेंसी प्लान
दलित प्रेरणा स्थल गेट-2 सेक्टर-18 जाने वाले लूप से वाहनों को अट्टा पीर चौक होते हुए रजनीगंधा चौक की तरफ निकाला जाएगा। वहीं, जीआईपी से आने वाले ट्रैफिक को भी एक्सप्रेसवे की तरफ नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उसे यू-टर्न कराकर शहर के अंदर से निकाला जाएगा। परीचौक से आने वाला ट्रैफिक भी सेक्टर-37 से चरखा गोल चक्कर होते हुए बॉटनिकल और कालिंदी कुंज की ओर जाएगा।
महामाया फ्लाईओवर के नीचे/कालिंदी कुंज मार्ग पर व्यवस्था
परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को चरखा गोल चक्कर से सेक्टर-94 होते हुए सेक्टर-37, डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की ओर भेजा जाएगा। सेक्टर 37 से कालिंदी कुंज जाने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी से उतरने वाले रास्ते से डायवर्ट कर डीएनडी/चिल्ला से निकाला जाएगा। सेक्टर 125, 94 और पुश्ता रोड से आने वाले वाहनों को सेक्टर 94 गौशाला गोल चक्कर से चरखा गोल चक्कर एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। यह ट्रैफिक चिल्ला और डीएनडी होते हुए दिल्ली जाएगा।
यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के जाम पर होगा कंट्रोल
ग्रेटर नोएडा और आगरा से जाने वाले ट्रैफिक को जीरो प्वाइंट से पहले हिंडन कट से सर्विस रोड पर भेजा जाएगा और फिर नॉलेज पार्क और परीचौक होते हुए भेजा जाएगा। परीचौक से नोएडा आने वाले ट्रैफिक को पी-3 गोल चक्कर से आईएफएस विला गोल चक्कर से नासा गोल चक्कर और यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे हिंडन कट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी इमरजेंसी डायवर्जन
शाहबेरी/एक मूर्ति से आने वाले और पर्थला जाने वाले वाहनों को किसान चौक से बायीं ओर सर्विस रोड से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सूरजपुर से किसान चौक आने वाले ट्रैफिक को बिसरख गोल चक्कर से बायीं ओर मुड़कर सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पर्थला गोल चक्कर से किसान चौक की ओर आने वाले वाहन बहलोलपुर होते हुए जाएंगे। तिगरी गोल चक्कर से किसान चौक जाने वाले वाहन किसान चौक से पहले गौर सिटी के यू-टर्न से तिगरी जाएंगे।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines