Elvish Yadav will file defamation case: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रहे एल्विश यादव और सांप के जहर से जुड़ा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। रेव पार्टी मामले में एल्विश के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों की ओर से हो रहीं अलग-अलग टिप्पणी के बीच एल्विश यादव ने भाजपा सांसद मेनका गांधी पर मानहानि का मुकदमा करने का ऐलान किया है। दरअसल, एल्विश यादव ने शनिवार को ये बयान जारी करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ऐसे नहीं छोड़ने वाला, जल्द एक मानहानि का केस आएगा।
मेनका गांधी की वजह से खराब हुई इमेज
आपको बताते चलें कि बीते शनिवार को एल्विश यादव ने अपने बचाव में एक और वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेनका गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों की वजह से उनकी इमेज खराब हुई है और उन्हें इसका रिजल्ट भी भुगतना पड़ेगा। एल्विश यादव के इस वीडियो को बिग बॉस लाइव अपडेट्स एक्स (ट्विटर) की ओर से शेयर किया गया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एल्विश कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेनका गांधी जी ने मुझपर इल्जाम लगा दिया, मुझे सांपों का सरगना बता दिया। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं ऐसे नहीं छोड़ने वाला, एक मानहानि का केस आएगा। मैं हल्के में तो नहीं छोड़ता।
यह भी पढ़ें: कोबरा के जहर का नशा, विदेशी लड़कियों संग पार्टी! मुसीबत में Bigg Boss विनर Elvish Yadav
ट्विटर पर मेनका गांधी पर किया था पलटवार
आपको बता दें कि इससे पहले एल्विश यादव ने मेनका गांधी के बयान वाला वीडियो सामने आने बाद एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए उनसे माफीनामा तैयार रखने के लिए कहा था। ट्विटर पर एल्विश यादव ने भाजपा सांसद मेनका गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा था कि मैं ये देखकर हैरान हूं कि ऐसे लोग इतनी ऊंची पोजिशन पर बैठते हैं। इसके आगे उन्होंने मेनका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम ने… उस हिसाब से माफी भी तैयार रखें।
मेनका गांधी ने एल्विश को बताया था ग्रेड-1 का अपराधी
आपको बता दें कि एल्विश से जुड़ा मामला सामने आने के बाद मीडिया में दिए गए इंटरव्यू में भाजपा सांसद व पीपल फॉर एनिमल्स की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश यादव को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि एल्विश ने जो किया है वो ग्रेड-1 का अपराध है यानी सात साल की जेल। इसके बाद उन्होंने मामले के क्रेडिट लेते हुए कहा कि PFA ने जाल बिछाया और इन लोगों को पकड़ लिया। इसके साथ ही आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर समेत पांच लोगों के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही एल्विश पर यह भी आरोप था कि वे सांप के जहर की सप्लाई करने के लिए भारी रकम वसूलते थे।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
4 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
15 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
16 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines