Elvish Yadav Arrested : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिग बॉस विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सांपों के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने रविवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में पेश किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कस्टडी की जरूरत नहीं है, इसलिए उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की जाएगी।
क्या है सांपों से जुड़ा मामला
एक रेव पार्टी में 8 नवंबर को सांपों के जहर के इस्तेमाल का मामला सामने आया था। इस केस में पिछले साल यूपी की नोएडा पुलिस ने सेक्टर 39 में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही पुलिस ने राहुल, नारायण, टीटूनाथ, जयकरन और रविनाथ नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि राहुल नाम के आरोपी के पास से सांप का 20 एमएल जहर मिला था।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Date: 7 चरणों में क्यों कराया जा रहा लोकसभा चुनाव? BJP ने बताई वजह
कोबरा का जहर था
जब जहर के नमूनों को फॉरेंसिक लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया तो जांच के बाद पता चला कि यह जहर कोबरा का था। रेव पार्टी में कोबरा के जहर का इस्तेमाल किया गया था। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में एल्विश को गिरफ्तार किया गया है। जो सांप के जहर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था, उसकी रिपोर्ट के बाद गिरफ्तारी की गई है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
सांपों के जहर से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने आज एल्विश यादव को पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब एल्विश यादव को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पहले ही पांच आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
एल्विश यादव ने क्या दी थी सफाई
जब सांप के जहर से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था तब एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी सफाई दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सुबह सो कर उठा तो न्यूज चैनलों में देखा कि नशीले पदार्थ के व्यापार में एल्विश यादव शामिल है। वो गिरफ्तार हो गए हैं। मैं आपको बता दूं कि मेरा इससे कोई लेनादेना नहीं है और ये फेक न्यूज हैं।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने जारी किया थीम सॉन्ग, बताई अपनी रणनीति
एल्विश यादव ने आरोपों को बताया था बेबुनियाद
एल्विश यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जिस संस्था पीपल फॉर एनिमल संस्था ने एफआईआर दर्ज कराई है तो उसका काम ही बड़े लोगों पर आरोप लगाना और फिर धन की उगाही करना है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
13 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
16 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
16 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
19 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines