Elon Musk India Visit: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत पहुंच गए हैं। एरोल मस्क की 5 दिवसीय भारत यात्रा 1 जून से शुरू हो गई है, जो 6 जून 2025 तक चलेगी। बीते दिनों 1 जून को देर रात करीब 10 बजकर 27 मिनट पर एरोल मस्क को दिल्ली एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
श्री रामलला के करेंगे दर्शन
एरोल मस्क का ये दौरा बिजनेस और सांस्कृतिक नजरिए दोनों से काफी महत्वपूर्ण है। करीब 5 दिनों तक वो भारत के दौरे पर रहेंगे, जिस बीच एरोल श्री रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या भी जाएंगे। भारत के 5 दिन के दौरे के बाद एरोल मस्क दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।
इस सिलसिले में आए हैं भारत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एरोल मस्क घरेलू ईवी चार्जिंग कंपनी सर्वोटेक के ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड में शामिल होने के बाद भारत आए हैं। बता दें कि 5 मई 2025 को एरोल मस्क को घरेलू कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के वैश्विक सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाया गया था, जिसकी जानकारी कंपनी ने खुद दी थी।
सर्वोटेक द्वारा 5 जून 2025 को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसका मकसद विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थिरता और हरित पर्यावरण पर जोर देना है। इस कार्यक्रम में भी मस्क शामिल होंगे। इसके अलावा वो ऐसे कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिनका मकसद भारत को हरित प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ ईवी चार्जिंग अवसंरचना निर्यात में वैश्विक अगुवा (आगे आने वाला) बनने के रणनीतिक प्रयास को बढ़ावा देना है।
पर्सनल लाइफ को लेकर रहते हैं चर्चाओं में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क के उनके पिता एरोल मस्क से संबंध कुछ खास अच्छे नहीं हैं। एरोल मस्क एक बिजनेसमैन हैं। लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने 2 बार शादी की है और उनके कई बच्चे हैं।
ये भी पढ़ें- नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, 19 जिले प्रभावित, जनजीवन बेहाल
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines