EV charging station on UP all expressway: इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अपनी कम क्षमता और चार्जिंग स्टेशनों की कमी के चलते लंबा सफर तय नहीं कर पाते हैं, जिसके चलते रफ्तार भर कर दूर दराज का सफर तय कराने वाले एक्सप्रेसवे पर भी इलेक्ट्रिक वाहन दूर दूर तक नजर नहीं आते हैं। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन रखने वालों के लिए खुशखबरी की सूचना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लंबे लंबे एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों को दौड़ाने के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी कि यूपीडा की ओर से आगामी 11 नवंबर से आवेदन मांगने की शुरुआत कर दी जाएगी।
पीपीपी मोड पर विकसित होंगे चार्जिंग स्टेशन, लीज पर मिलेगी जमीन
उत्तर प्रदेश के यमुना, आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड, पूर्वांचल व गोरखपुर लिंक जैसे एक्सप्रेसवे पर बैटरी स्वैपिंग व्यवस्था से युक्त सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की अब यूपीडा की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत एक्सप्रेसवे पर चार्जिंग स्टेशन को पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि चार्जिंग स्टेशनों के लिए चयनित हुए आवेदनकर्ताओं को यूपीडा की ओर से साधारण लीज पर 10 वर्षों के लिए जमीन दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदनकर्ताओं को यूपीडा 100 प्रतिशत वित्तीय सहयोग भी प्रदान करेगा।
11 नवंबर से मांगे जाएंगे आवेदन, 2000 चार्जिंग स्टेशनों की होगी स्थापना
एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाए जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों को लेकर यूपीडा अगले माह की 11 नवंबर से आवेदन मांगने की शुरुआत करेगा और इसके बाद 29 नवंबर को निविदा खुलेगी। निविदा खुलने के बाद इसी के जरिये चार्ज प्वाइंट ऑपरेटर का सिलेक्शन होगा, जो कि सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन को डेवलप करेगा। इसके साथ ही बताया जा ऱहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक्सप्रेसवे पर 2 हजार चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगरा, लखनऊ, प्रयागराज के साथ नगर पालिका के शहरों में 1300 और राम मंदिर, ताज महल जैसी हेरिटेज साइट्स में 100 व मथुरा-वृंदावन के साथ वाराणसी-अयोध्या जैसे पर्यटक स्थलों पर 200 और उत्तर प्रदेश के नेशनल व स्टेट हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 400 EV सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
13 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
16 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
17 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
19 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
23 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines