Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में नौ साल की लड़की का आठ साल के लड़के ने रेप कर दिया। लड़की के पिता को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, वैसे ही थाना पुलिस में जाकर केद दर्ज कराया है। पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश में जुट गई है।
मेले में गई थी लड़की
जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। बताया गया है कि यहा नौ साल की एक लड़की पीजीआई इलाके में भीख मांगती है। हाल ही में इलाके में एक मेला लगा हुआ था। लड़की भी मेला देखने के लिए गई थी। आरोप है कि पास के एक इलाके में रहने वाला आठ साल लड़का भी वहां आ गया।
यह भी पढ़ेंः यूपी पुलिस की करतूत, धमकी भरे काॅल की शिकायत दर्ज कराने चौकी गई महिला तो दारोगा ने दोस्तों संग लूट ली आबरू
नाबालिग लड़के की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित पिता ने बताया कि लड़का इकाना स्टेडियम के पीछे लड़की को ले गया और वहां ले जाकर उसका रेप कर दिया। किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और पिता को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी होने पर पिता अपनी बेटी को लेकर सीधे सुशांत गोल्फ सिटी थाना पहुंचा और आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद से नाबालिग फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
उज्जैन में हुआ था 12 साल की लड़की से रेप
बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ऑटो चालक ने 12 साल की लड़की के साथ रेप किया। घटना के बाद नाबालिग लड़की अर्द्धनग्न और खून से लथपथ हालत में मदद के लिए भटकती रही। घटना वहां के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि पुलिस ने ऑटो चालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines