FIR on Azam Khan And Jauhar Trust: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और इनसे जुड़े दूसरे पक्षों के खिलाफ सरकारी धन के कथित गबन और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज इस रिपोर्ट में एसएस एंड एस इंटरप्राइजेज और एस एसोसिएट्स के नाम भी शामिल हैं.
जेल में आजम खान से कई घंटे पूछताछ
13 अक्टूबर को लखनऊ से ED की 3 सदस्यीय टीम संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सुबह करीब 9 बजे रामपुर जिला जेल पहुंची. यहां आजम खान अपने बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ 2 पैन कार्ड से जुड़े मामले में सजा काट रहे हैं. जेल में आजम खान को अलग कमरे में बैठाकर अधिकारियों ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को मिले करोड़ों रुपये के चंदे के संबंध में पूछताछ की. ये पूछताछ शाम करीब 5 बजे तक चली.
जौहर यूनिवर्सिटी को मिले करोड़ों रुपये के चंदे की जांच
ED की जांच में अलग-अलग कंपनियों के जरिए जौहर यूनिवर्सिटी को करोड़ों रुपये का चंदा दिए जाने की जानकारी सामने आई है. एजेंसी अब चंदे के सोर्स, फंड के ट्रांसफर के तरीकों और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है. जांच अधिकारी ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने के साथ अवेलेबल दस्तावेजों का मिलान भी कर रहे हैं. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम से ED पहले ही 2 बार पूछताछ कर चुकी है. अब उन्हें तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
यह भी पढ़ें- आजम खान की बढ़ी मुश्किलें! एक और FIR दर्ज, हज कमेटी की जमीन बेचने का लगा आरोप
15 अक्टूबर को अनवार से पूछताछ
ईडी ने अनवार को भी 15 अक्टूबर को लखनऊ में पूछताछ के लिए तलब किया है. बताया जा रहा है कि सालिम और अनवार, दोनों अब्दुल्ला आजम के करीबी दोस्त हैं. इससे पहले 25 सितंबर को जौहर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जहीरुद्दीन से लखनऊ में करीब 8 घंटे पूछताछ की गई थी. उनसे ट्रस्ट को मिले चंदे, विश्वविद्यालय के निर्माण पर हुए खर्च और संबंधित वित्तीय लेन-देन के बारे में सवाल किए गए थे. वहीं 6 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के विधायक नसीर अहमद खान से भी ईडी ने करीब 7 घंटे पूछताछ की थी. एजेंसी की जांच का अहम फोकस ट्रस्ट को मिले धन और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन पर है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines