SP सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

ED Seized SP MP Property: यूपी के जौनपुर से सपा के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है। इतना ही नहीं ईडी बुलडोजर लेकर लखनऊ में कार्रवाई करने पहुंची है।

ED Seized SP MP Babu Singh Kushwaha Property

जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा

ED Seized SP MP Property: यूपी के जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों रुपये की जमीन ईडी ने जब्त कर ली है। ईडी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं ईडी की यहां अवैध निर्माण तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची है। बता दें कि सपा सांसद एनएचआरएम घोटाले के आरोपी रहे हैं। जब ये घोटाला हुआ उस समय बाबू सिंह यूपी सरकार में परिवार कल्याण मंत्री थे।

विज्ञापन

ऐसे में ईडी पीएमएलए के तहत इस मामले की जांच कर रही है। इस केस के कारण वे 4 साल तक जेल में भी रहे। ईडी ने यह कार्रवाई बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन पर की है। यह जमीन लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूटर इंडिया के पास में है। जोकि बेहद कीमती है।

विज्ञापन

सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन जब्त, बुलडोजर लेकर पहुंची ED

विज्ञापन

10 हजार करोड़ का है एनएचआरएम घोटाला

इस मामले में सीबीआई भी बाबू सिंह कुशवाहा पर कार्रवाई कर चुकी है। सीबीआई ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले में उन्हें अरेस्ट किया था। जानकारी के अनुसार यह घोटाला करीब 10 हजार करोड़ रुपये का था। सीबीआई ने कुशवाहा को गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया था। जहां से उनको सीबीआई की रिमांड पर भेजा गया था। इसके बाद इस मामले में ईडी ने पीएमएलए के केस दर्ज किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ