हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा में ED का छापा, रियल एस्टेट कंपनी और उसके प्रमोटरों पर बड़ा एक्शन

Noida News: ED ने रविवार को रियल एस्टेट कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ छापेमारी के बाद 30 लाख रुपए नकद जब्त किए और कुछ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, फ्रीज किए गए खातों में भी करोड़ों रुपये क रकम बताई जा रही है।

विज्ञापन
ED Raid

Noida News: नोएडा में रविवार को ED (Enforcement Directorate) ने रियल एस्टेट कंपनी और उसके प्रमोटरों के दफ्तर और घरों में पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED ने इस दौरान 30 लाख रुपए नकद जब्त किए और कुछ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया।

नकदी जब्त, बैंक खातों को कराया फ्रीज

ED ने रविवार को नोएडा स्थित भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल टावर्स प्राइवेट लिमिटेड और उनके प्रमोटरों के खिलाफ छापेमारी के बाद 30 लाख रुपए नकद जब्त किए और कुछ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। कंपनी और उनके प्रमोटरों पर एक कमर्शियल प्रोजेक्ट के निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल टावर्स प्राइवेट लिमिटेड और उनके प्रमोटरों परिसरों में 10 अप्रैल को भी तलाशी ली गई थी।

विज्ञापन

नोएडा, दिल्ली और गोवा में नौ स्थानों पर छापेमारी

धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई कार्रवाई के तहत नोएडा, दिल्ली और गोवा में नौ स्थानों पर छापेमारी की गई। धन शोधन का यह मामला नोएडा पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सतिंदर सिंह भसीन, भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई कई एफआईआर से जुड़ा है।

विज्ञापन

निवेशकों का पैसा हड़पने का आरोप

ED ने रविवार रात बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी ने ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया। इस प्रोजेक्ट में फैंसी विज्ञापन और झूठे आश्वासनों के जरिए निवेशकों को लुभाया। ED ने आरोप लगाया कि वे निवेशकों को कब्जा देने में विफल रहे और निवेश की गई राशि हड़प ली। वहीं ED द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए कंपनी या उसके प्रमोटरों से संपर्क नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola