हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में ED की छापेमारी; धोखाधड़ी मामले से रेड का कनेक्शन

नोएडा के ग्रैंड वैनिस मॉल के मालिक सतेंद्र सिंह भसीन के कुछ ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है। ईडी ने यह कार्रवाई निवेशकों से धोखाधड़ी करके पैसा हड़पने के मामले में की है।

विज्ञापन

दिल्ली से सटे नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां नोएडा के ग्रैंड वैनिस मॉल में ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने ग्रेंड वेनिस मॉल के अलावा इसके मालिक सतेंद्र सिंह भसीन के कोई ठिकानों पर रेड की है। सुबह 7 बजे से ही ED की टीम मॉल में छापेमारी के लिए पहुंच गई थी। ईडी ये कर्रवाई निवेशकों से धोखाधड़ी करके पैसा हड़पने के मामले में की है। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स को खंगालती नजर आई।

40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

बता दें कि नोएडा पुलिस ने मॉल के मालिक सतेंद्र सिंह भसीन पहले भी कई बार गिरफ्तार किया है। इस समूह पर घर के खरीदारों से करीब 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि ईडी यह कार्रवाई भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक और प्रवर्तक सतिंदर सिंह भसीन और कुछ अन्य के खिलाफ कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी के लिए कंपनी या उसके निदेशकों से संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: 3300 करोड़ की लागत… गिफ्ट सिटी में साबरमती रिवरफ्रंट पर किस प्रोजेक्ट पर चल रहा काम?

नोएडा, दिल्ली और गोवा में हो रही छापेमारी

उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी ग्रेटर नोएडा में ‘ग्रैंड वेनिस मॉल’ सहित नोएडा, दिल्ली और गोवा में कुछ परिसरों में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तलाशी ले रहे है। ईडी की यह जांच कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ घर खरीदारों द्वारा दर्ज कराई गई लगभग 40 FIR से जुड़ी है। सूत्रों ने बताया कि निवेशकों से करीब 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें