हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP में मनी लॉन्ड्रिंग केस में शाइस्ता परवीन के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट

विज्ञापन
Shaista Parveen

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन के खिलाफ लखनऊ की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, शाइस्ता पर लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए गए हैं। अभी शाइस्ता के सहयोगियों और उसके करीबियों के खिलाफ जांच चल रही है। ईडी का कहना है कि उनके खिलाफ भी जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Roadways: जल्द लॉन्च होगा यूनिक कार्ड, बस से लेकर मेट्रो-फ्लाइट के लिए ऐसे कर पाएंगे ‘कैशलेस सफर’

ईडी ने 3 साल पहले दर्ज किया था केस

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ ईडी ने 3 साल पहले मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इसकी जांच में अतीक अहमद की चल, अचल और बेनामी संपत्तियों का पता लगाया गया था। ईडी ने साबरमती जेल में बंद रहे अतीक अहमद के बयान भी दर्ज किए थे। उसके बाद ईडी ने अतीक और शाइस्ता के नाम पर विभिन्न बैंकों में खोले गए खातों को सीज किया था। इसके साथ ही ईडी ने अंदावा झूंसी में अवैध जमीन को भी जब्त किया था। यह जमीन शाइस्ता के नाम पर थी। ईडी के मुताबिक, दोनों के नाम पर करीब 8 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP के पूर्व DGP जगमोहन यादव के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा नेता ने लगाए ये आरोप

उमेश पाल हत्याकांड में फरार शाइस्ता

उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को राजू हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। कार से बाहर निकलते वक्त शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में उमेश पाल के 2 गनर्स की भी जान गई थी।

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो ईडी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए अतीक के करीबी कई बिल्डरों के ठिकानों पर छापामारी की थी। इस दौरान ईडी ने अहम दस्तावेज, नकदी और आभूषण जब्त किए थे। अब ईडी ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कोर्ट में शाइस्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी अन्य आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola