UP Roadways AC Buses: दशहरे और आने वाले त्योहारों पर महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों का गिफ्ट दिया है. सरकार ने रोडवेज की एसी बसों के किराए में 10 प्रतिशत तक की कटौती करने की घोषणा की है. प्रदेश में यह आदेश उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा चलाई जाने वाली एसी बसों में लागू होगा. त्योहारों के सीजन में यात्रियों को कुछ राहत देने और उनके सफर को ओर सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है. वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में बढ़ाए गए 10 प्रतिशत रोडवेज के किराए को रद्द कर दिया है.
यह भी पढ़ें- Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा उत्तराखंड और हरियाणा, लग्जरी कनेक्टिविटी की तैयारी
इन बसों के किराए में की गई कटौती
उत्तर प्रदेश में राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा चलाई जा रही रोडवेज एसी बसें जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो और एसी स्लीपर बस सेवाओं के किराए में 10 प्रतिशत की कमी की गई हैं. हालाकि प्रदेश सकार ने कि ओर से कहा गया है कि यह कटौती 1 जनवरी 2024 के बाद रजिस्टर्ड की गई एसी बसों पर लागू नहीं की जाएगी. इस आदेश के लागू होने पर इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को पहले से कम किराया देना होगा. सरकार की तरफ से बताया गया है कि किराए में यह कमी अगले आदेश तक जारी रहेगी. ऐसे में त्योहारों के समय में सफर करने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और सफर भी आरामदायक होगा.
त्योहारों पर बढ़ जाती है यात्रियों की संख्या
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, सरकार के इस फैसले से प्रदेश के यात्रियों को रोडवेज में बेहतर और सस्ती सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है. इसके अलावा रोडवेज बस के चालकों और कंडक्टरों को भी निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों को रोडवेज बस में सफर करने के लिए आकृषित करने के लिए कर्मचारियों को विशेष काउंसलिंग दी जाएगी. दशहरे और दीपावली समेत त्योहारों के सीजन में रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में बसों के किराए में कटौती होने से त्योहारों पर अपने घर आने-जाने वाले यात्रियों का सफर सुलभ हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- UP रोडवेज बसों में 5000 महिलाओं की भर्ती, सरकार उठाएगी ट्रेनिंग का पूरा खर्च; 21 जिलों में अभियान शुरू
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
15 mins agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
2 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
19 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
20 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
20 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines