हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Dushehra Celebration: पुतला दहन तक नोएडा के कई इलाकों में ट्रैफिक No Entry; पुलिस ने किया रूट प्लान जारी

NOIDA Police Traffic Rout Plan For Dushehra: नोएडा पुलिस ने लोगों की सुविधा के मद्देनजर दशहरा पर्व पर कई रूटों पर ट्रैफिक बैन और डायवर्जन प्लान किया है। लोगों के लिए हितकर होगा कि घर से निकलने से पहले एक बार इस रूट प्लान पर नजर डाल लें कि कहां क्या हालात रहने वाले हैं।

विज्ञापन

रावण दहन के चलते गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है कि 24 अक्टूबर को दोपहर 14ः00 बजे से दशहरा पर्व पूर्ण होने तक नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए नोएडा एवं सेक्टर-62 नोएडा में आयोजन के समय यातायात को सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए निम्नलिखित मार्गों पर यातायात डायर्वजन एवं वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया है। ये रूट नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए नोएडा पर चल रही रामलीला के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था बनाने के लिए किया गया है।

नोएडा में किस किस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा..

  • सेक्टर 12/22/56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • सेक्टर 10/21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सेक्टर 12/22/56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • सेक्टर 8/10/11/12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • सेक्टर 31/25 चौक से सेक्टर-21/25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक, सेक्टर 8/10/11/12 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • मैट्रों अस्पताल चौक से सेक्टर 12/22 चौक होकर एडॉब/रिलाइन्स चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर-24 से एनटीपीसी अण्डरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सेक्टर-12/22 चौक तक तथा सेक्टर-32 की ओर से एनटीपीसी अण्डरपास के आरम्भ से सेक्टर 12/22 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • सेक्टर 20/21/25/26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर 21/25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • सेक्टर 22/23/24 थाना सेक्टर-24 तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक, सेक्टर 21/25 मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • यातायात का डायर्वजन कहां रहेगा।
  • रजनीगंधा चौक की ओर सेक्टर 12/22/56 तिराहा की ओर होकर जाने वाला यातायात सेक्टर 10/21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होकर सेक्टर 31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • सेक्टर 12/22/56 तिराहा से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-57 चौराहा, गिझौड चौक से सेक्टर-31/25 चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • सेक्टर 12/22/56 तिराहा से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 12/22/56 तिराहा से मैट्रों अस्पताल चौक, सेक्टर 8/10/11/12 चौक से हरौला/झुण्डपुरा चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • डीएम चौक व जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल चौक, एडॉब/रिलाइन्स चौक की ओर जाने वाला यातायात जलवायु विहार चौक से निठारी, सेक्टर 31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • सेक्टर-54 चौकी तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक होकर जलवायु विहार चौक की ओर जाने वाला यातायात गिझौड चौक से सेक्टर 31/25 चौक, निठारी होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • सेक्टर-62 पर रामलीला के दृष्टिगत यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन आवश्यकतानुसार रहेगा। सेक्टर-62 चौकी की ओर से वैल्यू बाजार, फोर्टिस की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-59 तिराहा (पूर्व में मामूरा चौक) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • आवश्यकता पड़ने पर वैल्यू बाजार सेक्टर-62 तिराहा से सेक्टर-62 चौकी की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-59 तिराहा (पूर्व में मामूरा चौक) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • आवश्यकता पड़ने पर सीडेक सी-32 कम्पनी की ओर से पीएमओ की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • आवश्यकता पड़ने पर पीएमओ की ओर से सीडेक सी-32 कम्पनी की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जाएगा। यह वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • किसी भी तरह की असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें