Dispute Over Lighting Torch Youth Strangulated Her To Death: यूपी के अंबेडकरनगर में दबंगों ने युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी। मामला थाना बेवाना के इटरौरा अशरफाबाद का है। जहां दबंगो ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे मामूली सी बात पर गांव के एक युवक की हत्या कर दी। युवक की हालत बिगड़ती देख स्थानीय लोग उसे आनन- फानन में अस्पताल ले गयें, डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेसिंक टीम ने जांच के दौरान मौके से आरोपियों के खिलाफ कुछ साक्ष्य मिले। वहीं हत्या की घटना से गांव में तनाव का माहौल बनता देख भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।
टार्च जलाने से भड़के दबंग
जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार देर रात थाना बेवाना के इटरौरा अशरफाबाद गांव में टार्च जलाने से विवाद शुरू हो गया था। परिजन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम मृतक शुक्रवार की शाम मिर्चा के खेत की सिंचाई करने गया था। खेत से वह रात में करीब 11 बजे मृतक अंधेरे की वजह से टार्च जलाकर घर वापस आ रहा था। तभी रास्तें में मृतक पंचम के टार्च की रोशनी सड़क पर बैठे इटरौरा के ही निवासी दलित राधेश्याम के बेटे मुकेश पर पड़ गई। आरोपी मुकेश ने मृतक से टॉर्च बंद करने को कहा और इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। लड़ाई में मुकेश ने पंचम को पटककर उसका गला दबा दिया। स्थानीय लोग पंचम को अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर्स ने पंचम को मृत घोषित कर दिया। मृतक पंचम चेन्नई में नौकरी करता था। भाई की शादी में शामिल होने के वह हाल ही में घर आया था।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष बेवाना अभय मौर्य अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से ही पुलिस ने आरोपी मुकेश और अन्य दो भाइयों बिरजू और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने घटना स्थल का दौरा किया। गांव के माहौल को देखते हुए बेवाना थानाध्यक्ष ने गांव में पुलिस टीम को तैनात किया। शनिवार की सुबह फिर अपर पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष ने इटरौरा कर दौरा कर पीड़ित के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई कर कडी से कडी सजाई दिलाई जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
8 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
11 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
14 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines