Drunken Husband Fire Flat After Fight with Wife in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पति को इतना गुस्सा आया कि उसने फ्लैट में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग को देख कर पति का नशा भी फुर्र हो गया। फिर पत्नी को लेकर फरार हो गया। उधर फ्लैट से निकली आग की लपटों को देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए।
सीतापुर के रहने वाले हैं पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के सुलभ आवास इलाके का है। यहां मूल रूप से सीतापुर जिले के रहने वाले ललित अपनी पत्नी प्रिया के साथ फ्लैट में रहते हैं। फ्लैट किराए का है। बताया गया है कि गुरुवार रात को ललित शराब पीकर घर आया था। इसी दौरान पति-पत्नी मे शराब को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद पति ने कथित तौर पर मिट्टी का तेल डालकर फ्लैट में आग लगा दी। आग भी जरा सी देर में पूरे फ्लैट में फैल गई।
यह भी पढ़ेंः UP News: मथुरा के CMO ऑफिस में क्लोरीन गैस का रिसाव, नर्सिंग की 10 छात्राएं बेहोश
आग लगी तो पत्नी को लेकर फरार हुआ पति
बताया गया है कि आग को देखकर पति का नशा उतर गया। इसके बाद पत्नी को लेकर फरार हो गया। उधर घर में लगी आग भी फैल गई। आग की लपटें फ्लैट की खिड़कियों से बाहर आने लगीं। आग और धुआं देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन पर जानकारी दी। बताया गया है कि पहले पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ेंः सुल्तान सिंह बन लड़की भगा ले गया ‘फुरकान’… कराया धर्म परिवर्तन, डेढ़ साल बाद घर लौटकर आई युवती ने सुनाई आपबीती
पड़ोसियों ने तलाश तो नहीं मिले पति-पत्नी
पुलिस ने जब पड़ोसियों से मामले की जानकारी दी। तो पूरे विवाद की जड़ सामने आई। पड़ोसियों ने बताया कि पहले उन्होंने ललित और प्रिया की तलाश की, लेकिन जब कोई नहीं मिला तो फिर उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines