नशे में सिपाही ने ठेले पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद दो कांस्टेबल सस्पेंड

Drunk Policeman Urinated on Cart in Kanpur Watch Video: कानपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लाखन यादव ने बताया है कि वर्तमान में डायल 112 में तैनात दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

Drunk Policeman Urinated on Cart in Kanpur, Kanpur Viral Video, Kanpur Police Video, Urinate Case in UP, UP News

Drunk Policeman Urinated on Cart in Kanpur Watch Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां दो पुलिसकर्मियों को एक शख्स के ठेले पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया।

दोनों सिपाहियों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बुधवार को कानपुर के सिविल लाइंस इलाके का है। यहां दो कांस्टेबल जिनकी पहचान हेमंत कुमार और लोकेश राजपूत के रूप में हुई, सादा वर्दी में कुछ खाने पीने गए थे। आरोप है कि सिपाही लोकेश ने कथित तौर पर शराब के नशे में एक स्थानीय ठेल विक्रेता के साथ बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उसने शख्स के ठेले पर पेशाब कर दिया, जबकि दूसरे कांस्टेबल हेमंत वहीं खड़ा देखता रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बताया गया है कि जब आरोपी सिपाही ठेले पर पेशाब कर रहा था तो स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी लोगों से भी उलझ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाद में दोनों सिपाहियों ने लोगों से माफी मांगी और वहां से चले गए। लेकिन लोगों ने दोनों की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। सामने आया है कि पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

दोनों सिपाही डायल 112 में तैनात थे

बाद में जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों ने दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया। घटना के बारे में कानपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लाखन यादव ने बताया है कि वर्तमान में डायल 112 में तैनात दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ