वसंत चौहान, ठाणे
ठाणे पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। खिलौनों की दुकान की आड़ में चल रहा था करोड़ों का नशे का धंधा जिसका नेटवर्क महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। पुलिस की कार्रवाई में एक ऐसा इंटरस्टेट ड्रग रैकेट सामने आया है जिसने आम लोगों को हैरान कर दिया है। यह मामला सिर्फ मादक पदार्थों की तस्करी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मासूम बच्चों के खिलौनों की आड़ में मौत का सामान बेचा जा रहा था।
अयोध्या में चला छापा, 9 किलो MD बरामद
विशेष सूचना के आधार पर थाणे क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने अयोध्या जिले के सोहावल इलाके में एक दुकान पर छापा मारा। यहां से 9.148 किलो मेफेड्रोन (एम.डी.) जब्त किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपये बताई गई है। यह ड्रग्स एक टॉय शॉप के अंदर छिपा कर रखा गया था।
मासूमों के खिलौनों की ओट में मौत का सामान
मुख्य आरोपी मोहम्मद कासिम उर्फ कासिम युसुफ हाशमी नाम का व्यक्ति है जो अयोध्या में एक खिलौनों की दुकान चलाता था। लेकिन इस दुकान का असली चेहरा कुछ और ही था। बाहर से दुकान में खिलौने दिखते थे, लेकिन अंदर एम.डी. जैसे खतरनाक नशे का भंडार रखा गया था।
पढ़ा-लिखा साथी निकला केमिकल का सौदागर
इस केस में दूसरा आरोपी बिपिन बाबूलाल पटेल है जो अहमदाबाद से रसायन शास्त्र में M.Sc कर चुका है। लेकिन उसने अपने ज्ञान का इस्तेमाल समाज को सुधारने के बजाय ज़हर बेचने में किया। DRI ने उसे पहले भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था।
कई राज्यों में दर्ज हैं केस, बड़ा नेटवर्क होने का शक
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले अयोध्या, लखनऊ और ठाणे में दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। इस दिशा में अब जांच और आगे बढ़ाई जा रही है।
डीसीपी अमर सिंह जाधव की अगुआई में बड़ी कामयाबी
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व थाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमर सिंह जाधव ने किया। उनके साथ वरिष्ठ PI अनिल देसाई, PI गिरीश पाटील, API अजित सपकाळ और शंतनु पाटील की टीम भी शामिल थी। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट के और भी तार देशभर में फैले हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines