हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahakumbh नहीं गए तो घर बैठे देखें ये अदभुत ड्रोन शो, आसमान से ऐसा दिखता है नजारा

Drone Show in Mahakumbh: 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस 2025 के मौकेपर महाकुंभ में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ड्रोन शो का आयोजन किया।

विज्ञापन

Drone Show in Mahakumbh: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हर दिन कई अलग-अलग चीजें देखने को मिल रही हैं। यह महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए यादगार हो इसके लिए यूपी और केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर संगम नगरी में ड्रोन शो का आयोजन किया गया। यह ड्रोन शो गणतंत्र दिवस की थीम पर आयोजित किया गया। इस दौरान 2500 ड्रोन से महाकुंभ की कलाकृति भी बनाई गई।

गणतंत्र दिवस की थीम पर शो का आयोजन

तीर्थराज प्रयाग की पावन धरती पर एक तरफ महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस के मौके पर अद्भुत ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस ड्रोन शो की थीम गणतंत्र दिवस की थीम पर रखी गई। इसके जरिए भारत की गौरवशाली गाथा और विकास यात्रा को दिखाने की  कोशिश की गई। ड्रोन शो का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया गया।

अलग-अलग कलाकृतियों ने मोहा मन

आसमान में जब एक साथ 2500 ड्रोन उड़े, तो सबकी नजरें वहीं पर ठहर गईं। आसमान में अलग-अलग कलाकृतियों को देखकर श्रद्धालुओं की खुशी का ठिकाना न रहा। इस दौरान, ड्रोन से शंख, समुद्र मंथन के अलावा भगवान राम की कलाकृति बनाई गई। इसके अलावा महाकुंभ की उत्पत्ति को भी दर्शाया गया। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को तकनीक के साथ जोड़ने का काम किया गया। इसके साक्षी बने लोगों का यही कहना था कि वह बहुत खुशनसीब हैं कि उनको यह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत नजारे को महाकुंभ 2025 का सबसे खास पल बताया।

विज्ञापन

यह आयोजन राज्य के पर्यटन विभाग ने कराया। इस पर पर्यटन संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाकुंभ को विश्व स्तरीय तीर्थ स्थल बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh जाएं तो UP पुलिस की 5 गाइडलाइन फॉलो करें, नुकसान से बचाएगी एडवाइजरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola