Dress Code: हापुड़ और हाथरस के मंदिरों में भी ड्रेस कोड; नाइट सूट-मिनी स्कर्ट में एंट्री बैन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Dress Code: उत्तर प्रदेश के मंदिरों में श्रृद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में हाथरस और हापुड़ जिले के तीन मंदिरों ने भी पोस्टर लगाकर ड्रेस कोड (Dress Code) लागू अपनाने की अपील की है। उधर प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यह मंदिर प्रबंधन का फैसला है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यूपी के हापुड़ जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में ड्रेस कोड लागू करते हुए नोटिस का पोस्टर लगा दिया गया है। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से कहा गया है कि मंदिर में छोटे कपड़े, रिब्ड जींस, नाइट सूट या मिनी स्कर्ट में आने पर प्रतिबंध है।
UP | Dress code implemented in Khatu Shyam temple in Hapur district. Short clothes, ribbed jeans & night suits banned inside the temple (29/06) pic.twitter.com/tavEnRkDQi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 30, 2023
एएनआई के अनुसार, एक श्रद्धालु नवीन गोयल ने बताया है कि मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है। यह प्रबंधन की ओर से एक अच्छा निर्णय है। लोगों को मंदिर आने के लिए ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो मंदिर के लिए उपयुक्त और मर्यादित हों।
इसे साथ ही हाथरस जिले के खाटू श्याम मंदिर और मां वैष्णो देवी मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। यहां भी मंदिर परिसर में पोस्टर लगाए गए हैं। श्रृद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मंदिर परिसर में कटी-फटी जींस, नाइट सूट, मिनी स्कर्ट और बरमूडा जैसे कपड़े पहन कर न आएं।
बता दें पिछले कुछ महीनों ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किए गए हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि सिर्फ मर्यादित कपड़ों में ही मंदिर में प्रवेश करें। अन्यथा बाहर से ही दर्शन करने की कृपा करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: