Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले में रविवार देर रात एक भीषक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सुरीर क्षेत्र में एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 40 लोग घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन घायलों में 12 लोगों की हालत गंभीर है।
क्रेन की मदद से बस को सीधा किया
जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर पलट गई। सूचना पर एक्सप्रेसवे के कर्मचारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया। इसके बाद घायलों को बस में से निकालने का काम शुरू हुई।
यह भी पढ़ेंः डंपर में फंसी स्कूटी को 2KM तक घसीटा, दादा की मौत, मासूम की चीथड़े उड़े, कांप जाएगी रूह
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1629995414492700672
40 घायलों में 12 की हालत गंभीर
मथुरा पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि घायलों में से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 40 घायलों में से 12 की स्थिति गंभीर बताई गई है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। बस को हटाने के बाद जाम खुलाया गया।
दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी बस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस दिल्ली के नरेला से निकली थी। सवारियां भरकर बिहार के दरभंगा जा रही थी। बताया गया है कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में काम करने वाले लोग करीब नौ बजे बस में सवार हुए थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त लगभग सभी सवारियां सो रही थीं।
तेज रफ्तार में थी बस, डिवाइडर से टकराई और फिर पलटी
बस के डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सुरीर समेत मथुरा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines