पंजाब के जालंधर में LPU यूनिवर्सिटी में छात्रों का विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ नहीं था कि बीती रात उत्तराखंड में देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में बवाल हो गया. देर रात हजारों स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. मामला हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का था, जिसके चलते छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट सिस्टम पर सवाल उठा दिए. हालांकि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारी छात्रों को शांति करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने जवाबदेही, खाने की गुणवत्ता की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखा.
प्रदर्शनकारियों की कुलपति के खिलाफ नारेबाजी
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल हैं, जहां की छात्राओं को बीती रात हॉस्टल में परोसे जाने वाले खाने में कीड़े मिले. यह खबर आग की तरह पूरे कैंपस में फैल गई और देर रात ही छात्राओं ने इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन किया. कुलपति के खिलाफ नारे लगाए और कार्रवाई होने तक आंदोलन खत्म नहीं करने की चेतावनी दी. हंगामे की खबर मिलते ही यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी. लेकिन छात्रों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखा.
हॉस्टलों में खाने की गुणवत्ता की जांच शुरू हुई
स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन विश्वविद्यालय प्रबंधन अधिकारियों के द्वारा समझाए जाने के बावजूद जारी रहा, लेकिन सुबह होते-होते वे शांत हो गए और हॉस्टलों में वापस चले गए. हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. छात्राओं ने प्रबंधन अधिकारियों से कहा कि वे यहां पढ़ाई करने के लिए आए हैं और अपने खाने-पीने रहने का खर्च खुद वहन कर रहे हैं. इसके बावजूद खाने की गुणवत्ता को लेकर समझौता करना पड़ रहा है, यानी प्रशासन को हमारी मेहनत और संघर्षों की कोई कद्र नहीं है और न ही स्वास्थ्य की चिंता है. बता दें कि यूनिवर्सिटी में आज सुबह स्थिति नियंत्रण में रही और छात्र-छात्राओं ने हॉस्टलों में हर रोज की तरह ब्रेकफास्ट भी किया.
LPU जालंधर में छात्रों ने की हिंसा और आगजनी
बता दें कि रविवार को पंजाब के जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने छात्रों ने भारी हंगामा किया था. हॉस्टल में छात्रा के साथ रेप की खबर कैंपस मं फैली थी, जिसे सुनकर स्टूडेंट्स आक्रोशित हो गए और देर रात ही सड़कों पर उतर आए. उन्होंने कैंपस में तोड़फोड़, हिंसा और आगजनी की. चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे 44 को ब्लॉक कर दिया. हंगामा होते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छात्रों को हाईवे खोलने को कहा, लेकिन आक्रोशित छात्र उग्र हो गए और उन्होंने पुलिसवालों पर पथराव करते हुए उनकी गाड़ियों को आग लगा दी. विवाद बढ़ते देख पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और यूनिवर्सिटी को 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया.
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
36 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
22 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
23 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines