UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक पांच साल का मासूम बच्चा घर में खड़ी कार में लॉक हो गया। परिवार वालों को जब पता चला तो उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की इस तरह से मौत की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
एलकेजी में पढ़ता था अयान
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला कैंट क्षेत्र के बिंदलपुर का है। यहां रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि उनका बेटा अयान (5) एलकेजी में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह घर में मोबाइल फोन पर खेल रहा था। इसी दौरान एक रिश्तेदार का कॉल आ गया। अयान की मां कॉल पर बात करने लगी।
बैठते ही लॉक हो गई कार
इसी दौरान अयान बाहर वाले कमरे में दादी के पास जाने की बात कहकर निकल गया। परिवार वालों ने बताया कि दादी के कमरे तक जाने के लिए घर में एक खुला हिस्सा है। यहां कार खड़ी हुई थी। कार में लॉक नहीं होने के कारण अयान अंदर चला गया। इसके बाद कार कॉल लॉक हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि जैसे ही कार में अयान का दम घुटने लगा तो वह छटपटाया।
काफी देर बाद मिला अयान
काफी देर तक अयान के न दिखने पर परिवार वालों को टेंशन हुई। उन्होंने खोज शुरू की तो देखा अयान कार में पड़ा हुआ था। कार के शीशों पर अयान के हाथों के निशान थे। इस वक्त तक अयान के सांसें चल रही थीं, इस पर परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बच्चों के साथ रखें ये सावधानियां…
- बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें।
- खेलते वक्त उन पर ध्यान रखें।
- घर में खड़ी गाड़ी को हमेशा लॉक रखें।
- घर में खड़ा कार का एक शीशा खोलकर रखें।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
3 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
4 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines