हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हाई सिक्योरिटी गेटेड सोसायटी में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक, मासूम पर हमला कर नोंचा

विज्ञापन
Ajnara Homes Greater Noida West Street Dogs

Noida News: मोहम्मद यूसुफ, नोएडा; आवारा कुत्ते इन दिनों आतंक का पर्याय बन गए हैं। सेक्टर और सोसायटियों की सड़कों पर कुत्तों की दहशत से पूरा शहर त्रस्त है। आए दिन खूंखार कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी का है। जहां एक 8 साल के मासूम पर अवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। सोसायटी वासियों का कहना है बिल्डर, प्रशासन और पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

हाई सिक्योरिटी गेटेड सोसायटी में डॉग का आतंक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स टावर सोसाइटी का है। जिसमें एक बच्चा अपनी साइकिल की चेन ठीक कर रहा है, उसी समय तीन से चार डॉग उसे काटने के लिए दौड़ते हैं। वह अपनी जान बचा कर भाग जाता है, लेकिन अजनारा होम्स टावर ई 1003 में रहने वाला 8 साल का मासूम विवान इतना लकी नहीं था, वह सोसायटी के पार्क में खेलने गया था, जहां उस पर आवारा कुत्तों ने अटैक कर घायल कर दिया। इसमें उसकी शर्ट भी फट गई। सोसाइटी में लगातार लोग कुत्तों के आतंक से खौफजदा है।

डॉग अटैक के हादसे के बाद सोसायटी में दहशत का माहौल

सोसायटी के निवासी दीपांकर कहते हैं कि ग्रेटर नोएडा के सोसायटी के पार्क में भी बच्चे सुरक्षित नहीं है, अजनारा होम्स टावर में रहने वाला आठ साल के मासूम विवान को आवारा कुत्ते ने अटैक कर घायल कर दिया। इसी टावर की एक बच्ची को रिसेप्शन के सामने दौड़ा कर गिराया फिर पीछे से काट खाया। कई लोगों के दौड़ने पर कुत्तों का झुंड भागा। कुछ महीनों पहले इसी सोसायटी में टावर-एम में रहने वाली एक महिला को कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया था, हफ्तों तक वो बिस्तर से उठ नहीं पाईं।

लगातार बढ़ रहे हैं डॉग अटैक के मामले 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 दिनों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग कुत्ते के हमलों का शिकार हो चुके हैं इसके लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मनीष कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अथॉरिटी, बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी है उस से भी बात की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल पाया है। नाकारा मेंटेनेंस और कुत्ता प्रेमी लोग सोसायटी के अंदर ही कुत्तों खिलाने की जिद ने बच्चों और बुजुर्गों के लिए सोसायटी को निहायत ही असुरक्षित बना दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें