Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने आवारा कुत्ते की डंडे मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को रस्सी से बांधकर 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
आरोपी की हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के नौबस्ता बाजार इलाके का है। आरोपी की पहचान ऑटो चालक पप्पू के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने गली में रहने वाले एक आवारा कुत्ते को पहले डंडों से पीटकर मार डाला। इसके बाद कुत्ते के शव को रस्सी से बांधा और घसीटता हुआ नाले में फेंकने के लिए ले गया। घटना को लेकर दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान
वीडियो में आरोपी के पीछे-पीछे एक बुजुर्ग भी डंडा लेकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में आक्रोश है। वीडियो और पशु प्रेमियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पश्चिम क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
बदायूं में दर्ज हुआ था चूहे की हत्या का मामला
बता दें कि 25 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश की बदायूं जिले में एक शख्स ने चूहे की हत्या की थी। आरोपी ने चूहे को पत्थर से बांध कर नाले में फेंका था। एक पशु प्रेमी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी साल 11 अप्रैल को बदायूं पुलिस ने चूहे की हत्या के आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी पेश की थी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines