Doda Encounter Story: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में 25 साल के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए। इससे एक दिन पहले कैप्टन में रात में अपनी मां से बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे आराम करने जा रहे हैं लेकिन उस समय वे एक घातक मिशन के लिए तैयार हो रहे थे। कैप्टन के पिता महेश उत्तराखंड पुलिस से सेवानिवृत इंस्पेक्टर हैं।
कैप्टन के पिता महेश सिंह ने बताया कि दीपक रोज अपनी मां से बात करता था और झूठ बोलता था कि सब कुछ ठीक चल रहा है। मैं आराम कर रहा हूं। वह अक्सर अपनी वर्दी उताकर मां से बात करता था और यह विश्वास दिलाता था कि वह आराम कर रहा है। हालांकि उनके पिता इस दौरान दीपक के जुते और उनकी पतलून देख लेता था। जोकि यह बताने के लिए काफी था कि वे ड्यूटी पर हैं। आईएमए ने स्नातक होने के बाद दीपक 2020 बतौर कैप्टन सेना में भर्ती हुए थे। वे जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल के साथ 2 साल से डेपुटेशन पर थे।
घर में था जश्न का माहौल
बता दें कि दीपक ने अपनी मां से वादा किया था कि वे राष्ट्रीय राइफल से वापस लौटकर शादी कर लेंगे। उनके पिता ने कहा कि वह दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर से पहले घर में जश्न का माहौल था क्योंकि मेरी बेटी ने बेटे को जन्म दिया था। हम उसकी शादी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वे देश के लिए शहीद हो गए।
ये भी पढ़ेंः अयोध्या में आज दिखा अद्भुत नजारा, खुद ‘बजरंगबली’ बने ‘चीफ गेस्ट’
यहां से मिली सेना में भर्ती होने की प्रेरणा
कैप्टन के पिता ने कहा कि वे इस शहादत पर आंसू नहीं बहाएंगे, क्योंकि उन्हें बेटे पर गर्व है। वो हमेशा से ही देश की सेवा करना चाहता था। देहरादून के पास स्थित पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों की परेड देखने के बाद दीपक ने सेना में भर्ती होने का निश्चय किया था।
ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोलकाता जैसा कांड, नर्स से झाड़ियों में रेप, हत्या के बाद लूट…इस गलती से पकड़ा गया दरिंदा
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines