कानपुर देहात से प्रांजुल मिश्रा की रिपोर्ट।
Kanpur CHC Video Viral: यूपी में स्वास्थ्य महकमा खुद ही बीमार पड़ा है ऐसा हम नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो बयां कर रहा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य विभाग को लेकर लाख दावे कर लें, खामियों को दूर करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन कहीं न कहीं ऐसी तस्वीरें निकलकर सामने आ जाती हैं जो दावों को हवा हवाई दिखा ही देतीं हैं।
कानपुर देहात जिले में स्वास्थ्य महकमे की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है, जहां एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों का मोबाइल की टाॅर्च की रोशनी में इलाज किया जा रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जोकि यह बताने के लिए पर्याप्त है कि कानपुर देहात का स्वास्थ्य महकमा खुद ही बीमार है और जिम्मेदारों को खुद इलाज की जरूरत है।
जानें पूरा मामला
यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है, जब सिकंदरा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वीडियो में दिखाया गया है कि अस्पताल में कोई उचित रोशनी उपलब्ध नहीं थी, जिससे डॉक्टर और स्टाफ को मरीजों का इलाज करने के लिए मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो बड़े जनरेटर भी मौजूद हैं, लेकिन बावजूद इसके आपातकालीन परिस्थितियों में इनका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
सीएमओ एके सिंह द्वारा इस मामले में जानकारी की गई तो संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने बिजली विभाग पर आरोप थोपते हुए ये कह डाला कि लाइट जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी और जनरेटर का उपयोग मरम्मत कार्य के दौरान नहीं किया गया। इस लचर व्यवस्था के कारण अस्पताल में मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं इस प्रकरण में क्या कुछ कार्यवाही होती है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़ेंः 2 सड़क हादसों में 11 की मौत; MP के चित्रकूट में बस-बोलेरो की टक्कर, UP के पीलीभीत में पेड़ से टकराई कार
पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो
9 महीने पहले झींझक सीएचसी का मोबाइल की टाॅर्च की रोशनी में मरीज का इलाज करते वीडियो वायरल हो चुका है बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा लचर व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रहा है और इस तरह की तस्वीर निकलकर सामने आती रहती हैं।
ये भी पढ़ेंः डाॅ. अंबेडकर ने क्यों कहा था, ‘मैं संविधान जला दूंगा’, जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
8 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
9 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
10 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines