उत्तराखंड में डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई है. मामला देहरादून का है, जहां एक निजी अस्पताल में 26 साल की ज्योति पाल की मौत से हड़कंप मच गया है. मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है. पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान उसके पेट के अंदर एक पट्टी छोड़ दी थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि घटना की जांच के लिए देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है. मृतक ज्योति के पति प्रज्ज्वल पाल ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके मुताबिक, इसी साल जनवरी में सिजेरियन सेक्शन के ज़रिए ज्योति ने एक बेटे को जन्म दिया था.
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबियत
पति का आरोप है कि डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान उसके पेट में पट्टी छोड़ दी और उसे टांके लगा दिए, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. पति ने बताया कि प्रसव के बाद महिला को सब कुछ ठीक नहीं लग रहा था और बाद में पेट दर्द तेज हो गया. शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिनों बाद ज्योति को पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे उसी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर कारण नहीं बता पाए.
कुछ ही दिन में उसकी हालत अधिक बिगड़ गई. इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जांच में सामने आया कि उसके पेट के अंदर पट्टी है, जिसके कारण गंभीर रूप से संक्रमण हो चुका था. यह संक्रमण इस कदर बढ़ गया कि बाद में उसकी मौत हो गई. अब इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है.
यह भी पढ़ें: देहरादून में होगा 47वां ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस 2025, सांसद नरेश बंसल ने किया ब्रोशर विमोचन
इससे पहले मार्च महीने में मेरठ से भी ऐसी ही लापरवाही की खबर सामने आई थी, जहाँ डॉक्टर पर सी-सेक्शन के बाद महिला के पेट में रुई का एक बंडल छोड़ने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई थी.
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
8 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
19 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
21 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines