Greater Noida News: दादरी में डाॅक्टरों की लापरवाही से बच्ची को अपनी उंगली गंवाने का खतरा सता रहा है. हैरानी की बात यह है कि जिस बच्ची को अभी दुनिया में आए एक महीना भी नहीं हुआ अब वह सर्जरी के इंतजार में दिन काट रही है. मामले में गलत इंजेक्शन से इंफेक्शन फैलने का आरोप है.
पत्नी थी गर्भवती
पांच अक्टूबर को चिटहेरा निवासी शिवम भाटी ने गर्भवती पत्नी को नवीन अस्पताल में भर्ती कराया था. प्रसव के बाद घर में इकलौती बेटी के जन्म से खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई. डॉक्टरों ने नवजात को कमजोर बताते हुए गोपाल नर्सिंग होम की नर्सरी में भर्ती कराने की सलाह दी.
गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
परिवार का आरोप है कि नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद बच्ची की उंगलियां और हथेली सूजने लगी और तथा लाल पड़ गई. पूछने पर डॉक्टरों ने मामूली समस्या बताकर पट्टी बांध दी, चार दिन तक कोई सुधार नहीं हुआ. 12 अक्टूबर को हालत बिगड़ने पर बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
गैंग्रीन की पुष्टि हुई
परिजन उसे पहले निक्स अस्पताल बिसरख ले गए. स्थिति गंभीर होने पर नोएडा चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है. जांच में बच्ची के हाथ में गैंग्रीन (रक्त प्रवाह रुकने से ऊतक नष्ट होना) की पुष्टि हुई है. चिकित्सकों के अनुसार आने वाले सप्ताह में सर्जरी की संभावना है.
जांच के आदेश, डॉक्टरों से जवाब-तलब
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जिसमें डॉ. ब्रजेश कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) डिप्टी सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार और डॉ. रविंद्र सिरोहा शामिल हैं. डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है कि इंफेक्शन इंजेक्शन की वजह से फैला या किसी अन्य कारण से. एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपी जाएगी.
ये भी पढ़ें: नोएडा में ठेके से शराब खरीदने वाले हो जाएं सावधान, महंगे ब्रांड की बोतलों में निकली सस्ती शराब
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
24 mins agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
47 mins agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
1 hr ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
7 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
8 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
9 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines