खुशखबरी! नोएडा में बनेगा एलिवेटेड रोड, 40 मिनट का सफर 10 मिनट होगा पूरा

नोएडा में रजनीगंधा से बनने वाले इस परियोजना को लेकर अथॉरिटी ने तैयारी तेज कर दी है। अथॉरिटी का दावा है कि इस परियोजना का निर्माण कार्य इसी साल शुरू करने की योजना है। बताया जा रहा है कि इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए एजेंसी का चयन किया जाना है। मई के अंत तक एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

DND Flyway Elevated
विज्ञापन

नोएडा में इन दिनों कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है, जिनके बनने से नोएडा जाने वाले लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण ने भीड़ को कम करने और सेक्टर 57, 58, 59, 65 और मामूरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से कनेक्टिविटी में सुधार करने का प्लान बनाया है। इसके लिए DND फ्लाईवे से सेक्टर 57/58 तक मास्टर प्लान I रोड के ऊपर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने की मंजूरी दी है।

फिर से शुरू होगा काम

अधिकारियों का कहना है कि इसके बनने से 40 मिनट का सफर केवल 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। जानिए यह परियोजना कब शुरू हुई थी? इससे किन रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को फायदा होगा? नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लोकेश एम ने इसे मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक DPR बनाया जाएगा, जिसके लिए IIT-रुड़की को काम दिया गया है। इसे छह महीने में पेश किया जाना है। इस परियोजना में करीब 600 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।

विज्ञापन

वर्तमान में दिल्ली की ओर से आने वाले यात्री जब DND के जरिए नोएडा में प्रवेश करते हैं, तो वे या तो रजनीगंधा अंडरपास से पहले निकल जाते हैं या सेक्टर 57/58 की ओर चले जाते हैं। वहीं, गाजियाबाद से आने या जाने वाले यात्री भी इसी सड़क का मुख्य तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जहां पर पीक आवर्स में भारी भीड़ देखने को मिलती है।

किन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा?

नोएडा स्टेडियम, चौड़ा क्रॉसिंग और सेक्टर 12/22 टी-पॉइंट पर ट्रैफिक सिग्नल की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राधिकरण ने 2012 में इस एलिवेटेड को बनाने का फैसला किया था, जिससे यात्रियों को इन ट्रैफिक सिग्नल पर ज्यादा देर रुकना न पड़े। मगर प्राधिकरण ने इस परियोजना पर काम में देरी की। अब इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से सेक्टर 2, 3, 19, 21, 12, 22, 55, 56 और 57 में यात्रियों को खास तौर पर फायदा होगा, क्योंकि यहां पर पीक ऑवर्स के दौरान जाम लग जाता है। इसके बनने से यहां पर आवागमन आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ