Noida Film City traffic Jam: डीएनडी और फिल्म सिटी पर जल्द ही ट्रैफिक जाम खत्म होगा। नोएडा अथॉरिटी इसके लिए यहां दो बड़े बदलाव करने जा रही है। इन बदलावों से रोजाना यहां से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को फायदा होगा, लोगों को नोएडा से दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली से वाया डीएनडी होते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा आवाजाही करने वाले लोगों को रोजाना व्यस्त समय में जाम में फंसना पड़ता है।
ऐसे में नोएडा अथॉरिटी ने इसके लिए एक सलाहाकार कंपनी को नियुक्त किया। इस कंपनी ने जाम को कम करने के लिए सर्वें किया, जिसमें मौके पर जांच के अलावा वाहन चालकों से भी बात की गई। व्यस्त समय में जाम की समस्या, उसे कम करने के उपाय बताते हुए कंपनी ने एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने काम भी शुरू कर दिया है। अनुमान है कि ये काम अगले चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जब करहल में खिला कमल! मुलायम-शिवपाल भी नहीं रोक पाए बीजेपी को, अबकी मुकाबला यादव बनाम यादव में
300 मीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण
नोएडा फिल्म सिटी पर दिल्ली से नोएडा जाते हुए सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। यहां सड़क से बिजली के खंभे हटा दिए गए है, इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर अब फुटपाथ को छोटा किया किया जा रहा है। अथॉरिटी के अनुसार फिल्म सिटी के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर करीब 300 मीटर की रोड को चौड़ा किया जाएगा, जिससे यहां सुबह-शाम के जाम से राहत मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे जाने वाला लूप रोड किया जाएगा चौड़ा
नोएडा अथॉरिटी के अनुसार फिल्म सिटी के ऊपर स्थित पुल को चौड़ा करने की योजना है। दरअसल, डीएनडी से आगे बढ़ते हुए नोएडा होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहन चालक यहां स्थित लूप रोड से गुजरते हैं। इस लूप रोड की चौड़ाई कम है, जिसे चौड़ा किया जाएगा। इसकी चौड़ाई बढ़ने से वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे पर आने के लिए पहले से अधिक जगह मिलेगी।
ये भी पढ़ें: BJP को हराने के लिए अखिलेश का मास्टरस्ट्रोक, SP प्रमुख ने बताया कैसे जीतेंगे?
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines