हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गौतमबुद्ध नगर के डीएम का तबादला, मनीष वर्मा बनाए गए नए जिला अधिकारी

विज्ञापन
मनीष वर्मा और सुहास एलवाई

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2011 बैच के आईएएस अफसर मनीष वर्मा को नया जिला अधिकारी बनाया गया है।

पिछले महीने पदोन्नत हुए थे सुहास

सोमवार देर शाम से उत्तर प्रदेश सरकार ने यह आदेश जारी किए। बता दें सुहास एलवाई तीन साल से जिला अधिकारी पद पर तैनात थे। पिछले महीने ही वह पदोन्नत हुए थे। जारी आदेश के मुताबिक पैरा-ओलंपिक सुहास एलवाई को अब लखनऊ में खेलकूद विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

कौन हैं मनीष वर्मा

नए जिला अधिकारी 2011 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है। वर्तमान में वह जौनपुर के जिलाधिकारी पद पर तैनात थे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले मनीष कुमार इससे पहले 2017 में नोएडा अथॉरिटी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola