हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali 2022: सीएम योगी बोले- गरीबों के साथ मनाएं दिवाली, कैबिनेट मंत्री ने गरीबों को कराई मॉल में शॉपिंग

विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली (Diwali) का त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आता है। लोग अपनी आमदनी के हिसाब से इस त्योहार पर खर्चा करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो दूसरों को त्योहार मनाते देख ही खुश हो लेते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग मात्र दीये जलाकर ही अपने जीवन के अंधेरे को कम करने की कोशिश करते हैं।

600 बच्चों-महिलाओं को लेकर पहुंचे मॉल

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि अपने आसपास रहने वाले गरीबों के साथ त्योहार मनाएं। इससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। वहीं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली 600 महिलाओं और बच्चों को मॉल में शॉपिंग कराई।

बच्चों-महिलाओं को दिलाए जूते-चप्पलें, कपड़े और मिठाई

प्रयागराज की दक्षिण विधानसभा से विधायक नंद गोपाल नंदी प्रति वर्ष अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले गरीबों के साथ दिवाली की खुशियां बांटते हैं। रविवार को एक समाजसेवी संस्था के माध्यम से इन गरीब बच्चों और महिलाओं को सिविल लाइंस के एक मॉल में पहुंचाया गया। यहां बच्चों और महिलाओं ने जूते, चप्पलें, कपड़े, साड़ियां और मिठाइयां लीं।

विज्ञापन

सीएम ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की बधाई

वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की। सीएम ने कहा, मैं प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस अवसर पर ये कहूंगा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ तो मनाएंगे ही, लेकिन हमें किसी गरीब व्यक्ति को भी इसके साथ जोड़ना चाहिए। इससे हमारी खुशियां और दोगुनी हो सकती हैं।

हनुमान गढ़ी में सीएम ने की पूजा

बता दें कि अयोध्या दीपोत्सव 2022 के लिए रविवार को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचे थे। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी अयोध्या पहुंचे थे। पीएम ने यहां दीपोत्सव की शुरुआत की, साथ ही दीपोत्सव ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। सोमवार को सीएम योगी ने हनुमान गढ़ी में पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola