Divya Ayodhya App: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हर ओर उत्साह नजर आ रहा है। 22 जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पहले कार्यक्रमों की कड़ी शुरू हो चुकी है। लोगों के उत्साह को देखते हुए अयोध्या में बढ़ने वाले टूरिज्म का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में योगी सरकार ने एक खास ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए आपको अयोध्या घूमना आसान हो जाएगा।
‘दिव्य अयोध्या ऐप’ में मिलेगी पूरी जानकारी
योगी सरकार की ‘दिव्य अयोध्या ऐप’ में आपको इस संबंध में पूरी जानकारी मिलेगी। इस ऐप में अयोध्या में घूमने के स्थान, फेमस फूड, होटल और गाइड के बारे में डिटेल मिलेगी। यही नहीं, इसके जरिए आप 2डी और 3डी में नेविगेशन भी देख सकते हैं।
साथ ही गाइड बुक कर सकते हैं और पार्किंग की जगह भी ढूंढ़ सकते हैं। यहां आपको पार्किंग की जगह के साथ ही इस बारे में भी जानकारी मिलेगी कि पार्किंग के कितने स्पॉट खाली हैं। एक जगह पार्किंग फुल होने के बाद दूसरा स्थान देख पाएंगे। साथ ही पार्किंग शुल्क के बारे में भी सटीक जानकारी मिल जाएगी।
मंदिरों की टाइमिंग भी जान सकेंगे
इस खास एप के जरिए आप ईवी कैब भी बुक करवा सकेंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों की भी पूरी जानकारी मिलेगी। किस समय कौनसा मंदिर खुलेगा और कितने बजे इसके पट बंद होंगे, इस बारे में भी आप इस ऐप के जरिए जान सकते हैं। इसे अयोध्या डवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से लॉन्च किया गया है। आपको इस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।
बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मंगलवार से अयोध्या परिसर के अंदर अनुष्ठान शुरू हो गए। इसके तहत अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। मंदिर परिसर में कर्मकुटी और प्रायश्चित पूजन हुआ। भगवान राम की मूर्ति का मंदिर परिसर में प्रवेश बुधवार को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अयोध्या में कैसे साकार हुआ राम मंदिर निर्माण का सपना? नृपेंद्र मिश्रा ने खास बातचीत में खोले राज
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines