दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 5वें आरोपी को भी एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी है. इसके बाद घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल आरोपी कह रहा है कि अब वह बाबा के यूपी में कभी नहीं आएगा.
25 हजार का इनामिया रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है, पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है. यह आरोपी रेकी करने में और घटना में शामिल रहा है. इसे पेट्रोल पंप की फुटेज में देखा गया था. रामनिवास राजस्थान का रहने वाला है. उसके पास से एक पिस्टल और बाइक बरामद कर लिया गया है. उसका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया है. उसका नाम अनिल बताया जा रहा है, जो सोनीपत का रहने वाला है.
एसएसपी ने बताया कि आरोपी रामनिवास उर्फ दीपू को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी कि वह शाही थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है. बरेली पुलिस ने उसकी घेराबंदी की और बिहारीपुर नदी पुल पर उसके साथ मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दीपू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी के घर पर हमला करने वालों में शामिल ये 5वां आरोपी थी और इसने ही घर की रेकी की थी.
एसएसपी का कहना था कि आरोपी के पास एक पिस्टल, 32 बोर जिंदा व खोखा कारतूस मिले हैं. एक अन्य आरोपी अनिल पुत्र सतीश निवासी राजपुर, सोनीपत को भी पुलिस ने पकड़ा हुआ है, उसके पास से .315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और 4 खोखा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस का कहना था कि दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से फरार होने की कोशिश कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी के घर फायरिंग के आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद में हुई थी मुठभेड़
दो अन्य शूटरों अरुण और रविन्द्र को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ मिलकर 17 सितंबर को गाजियाबाद में मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं पुलिस का कहना है कि विजय और नकुल ने 11 सितंबर को दिशा पटानी के घर पर गोलीबारी की थी जबकि अरुण और रविंद्र ने 12 सितंबर को फिर से हमला किया था।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
26 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
30 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines