उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भेड़-बकरियों में फैली 'अनजान बीमारी'; अब तक सैकड़ों मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने की ये मांग

Uttarakhand News, Animal Disease, Pithoragarh News, Uttarakhand Hindi news
विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित कनालीछीना में अज्ञात बीमारी ने अपना कहर बरपाया रखा है। बताया गया है कि इस बीमारी से अब तक कई बकरियों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों भेड़ और बकरियां इसकी चपेट में हैं। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से क्षेत्र में कैंप लगाकर इनके इलाज की मांग की है। ग्रामीणों को आशंका है कि ये लंपी वायरस हो सकता है।

हाल ही में हुई हैं कई मवेशियों की मौत

कनालीछीना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा है कि बाराकोट, देवखेत समेत कई गांवों में पशुओं में बीमारी फैल रही है। इतना ही नहीं इस बीमारी की चपेट में ज्यादातर भेड़ बकरी आ रही हैं। शनिवार को भी दो पशुपालकों की कई बकरियां मर गईं, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अभी भी कई पशुपालकों की बकरियां और भेड़ें बीमारी के चपेट में हैं।

विज्ञापन

यहां का मुख्य व्यवसाय है पशुपालन

उन्होंने बताया कि यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन ही है, लेकिन बकरियों के बीमारी के चपेट में आ जाने से पशुपालक परेशान हैं। पशुओं को इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनकी मौत हो रही है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से क्षेत्र में कैंप लगाकर भेड़ बकरियों के इलाज की मांग की है।

लंपी संक्रमण के फैसले की आशंका

ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन पशुपालकों के पशु बीमारी के चपेट में आने से मौत हुई है, उनको उचित मुआवजा दिया जाए। इस पूरे मामले में पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले के कई क्षेत्रों में लंपी बीमारी फैली हुई है। संभवत इन बकरियों की मौत लंपी बीमारी से हुई होगी। डॉक्टरों की टीम भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ