Naini Lake Water Making People Sick: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल की नैनी झील के गंदे पानी के कारण स्थानीय लोगों के बीमार होने की खबरों के बीच स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से परामर्श करने और समस्या के समाधान करने को कहा है।
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस आलोक कुमार शर्मा की पीठ ने कहा कि प्रदूषण बोर्ड पेयजल निगम से परामर्श कर यह कारण खोजेंगे कि नैनीताल झील का पानी इतना गंदा क्यों है? यह बच्चों और बड़ों में किडनी जैसी समस्याएं पैदा कर रहा हैं। इस सबंध में कोर्ट ने एडवोकेट प्रदीप लोहानी को एमिक्स क्यूरी नियुक्त किया है जो नैनीताल झील के गंदे पानी के कारण होने वाली समस्या के निराकरण में न्यायालय की सहायता करेंगे।
कोर्ट ने दिया ये आदेश
बता दें कि जज रितु बाहरी और आलोक कुमारी वर्मा की डबल बेंच एक होटल की याचिका की सुनवाई कर रही थी। जिसे एनजीटी ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर मुआवजे के तौर पर 1.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। अपीलकर्ता ने कहा कि होटल का सीवरेज पानी झील में नहीं बल्कि नगरपालिका की सीवरेज पाइप लाइन में जा रहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी। लेकिन कोर्ट ने होटल व्यवसायियों को अदालत की रजिस्ट्री को निर्धारित मूल जुर्माने का 10 प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ेंः परमाणु पनडुब्बी,फाइटर जेट इंजन… फ्रांस ने भारत को दिया ऑफर, चीन-पाकिस्तान को लगी मिर्ची
पीने के पानी मुख्य सोर्स है नैनी झील
बता दें कि उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग का रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली नैनीताल की नैनी झील इन दिनों सरकार और स्थानीय प्रशासन के कुप्रबंधन का शिकार हो रही है। नैनीताल की नैनी झील वहां के लोगों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्त्रोत है। यह लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा झील के पानी का इस्तेमाल सिंचाई के तौर पर भी होता है।
ये भी पढ़ेंः क्या दिल्ली की तरह कश्मीर में भी होगा सरकार और LG के बीच घमासान? इन वजहों से उठ रहे सवाल
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
9 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
10 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
20 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
20 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
21 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines