Dimple Yadav Statement (मनोज शाक्य) : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां इस अखाड़े में एक-दूसरे को पटखनी देने में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव की पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बीच मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने परिवारवाद और बीजेपी प्रत्याशी समेत कई सवालों के जवाब दिए हैं।
परिवारवाद पर क्या बोलीं डिंपल यादव
सांसद डिंपल यादव ने परिवारवाद पर कहा कि भाजपा को सिर्फ रीजनल पार्टीज में परिवारवाद नजर आ रहा है। BJP को अपना परिवारवाद नजर नहीं आता है, तब उनके आंखों में पट्टी लग जाती है। अगर क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि उनका सांसद कैसा हो, लोग वोट करते हैं। जिसको लोग चुनते हैं वही सांसद बनता है। मेरा मानना है कि इसमें कोई गलत बात नहीं है।
यह भी पढ़ें : यूपी के अमीर सांसद मलूक नागर कौन? बसपा का साथ छोड़ RLD का थामा दामन
डिंपल ने जयवीर सिंह पर दिया बयान
भाजपा उम्मीदवार जयवीर सिंह से चुनाव में कितनी चुनौती मिलेगी? इसे लेकर मैनपुरी की सपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा का कोई-न-कोई प्रत्याशी तो आना ही था। जयवीर सिंह आए हैं तो अच्छी बात है। समाजवादी पार्टी पहले ही चुनाव की पूरी तैयारी कर चुकी है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।
बीजेपी से नाराज हैं हर वर्ग के लोग
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्षत्रिय समुदाय भाजपा से नाराज है, इसे लेकर डिंपल ने कहा कि मैं आपसे कह रही हूं कि हर वर्ग के लोग भाजपा से नाराज हैं, युवा आक्रोशित हैं, उनके पास रोजगार नहीं है, किसान की आय दो गुनी नहीं हो पाई, मंहगाई की वजह से उनकी आय आधी से भी कम हो गई है। नारी, युवा, महिला और जवान, हमारे देश के ये चारों स्तम्भ डगमगा गए हैं।
यह भी पढ़ें : कैसरगंज सीट पर अभी तक क्यों नहीं उम्मीदवार तय कर पाई BJP? किसके नाम पर चल रही चर्चा
मीषा भारती पर क्या बोलीं सपा सांसद
मीषा भारती ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो भाजपा के सभी नेताओं को जेल भेजा जाएगा, इस पर डिंपल यादव ने कहा कि मैं समझती हूं कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो रोजगार, नौकरी, बेहतर शिक्षा, सुविधाएं देने पर विचार किए जाएंगे।
मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने का काम कर रही भाजपा
सपा सांसद ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि हमने देखा है कि जो मजबूत मुख्यमंत्री हैं, जो अच्छा शासन चला रहे हैं, लोगों की मदद कर रहे हैं, ऐसे चीफ मिनिस्टर को भाजपा ने जेल में डालने का काम किया है। जांच एजेंसियों के जरिए लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines