Dimple Yadav 47th Birthday: समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता डिंपल यादव आज यानी गुरुवार को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। डिंपल के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। हर कोई उन्हें अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद देता दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक शख्स का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
कौन है ये शख्स?
डिंपल यादव के जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा देने के लिए एक शख्स ने अजीबोगरीब तरकीब अपनाई है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि सपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य संजीव कुमार सक्सेना हैं। संजीन ने डिंपल को स्पेशल गिफ्ट देने के लिए अपने खून से ‘संविधान’ लिखा है, वो भी 47 बार। संजीव सक्सेना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- कानपुर से भोपाल 7 घंटे में, KBEC से आधा हो जाएगा सफर; जानें कब तक होगा पूरा?
सपा नेता ने क्यों किया ऐसा?
इस वीडियो में संजीव सक्सेना को खून निकलवाते देखा जा सकता है। संजीव सक्सेना पहले इंजेक्शन से खून निकलवाते हैं और फिर उसी खून से 47 बार ‘संविधान जिंदाबाद’ लिखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजीव कहते हैं कि मैं लखनऊ में प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य हूं। डिंपल यादव हमारी लोकप्रिय नेता हैं, जो सदन में महिलाओं की आवाज उठाती हैं। उनके 47वें जन्मदिन पर मैंने अपने खून से 47 बार ‘संविधान जिंदाबाद’ और ‘PDA जिंदाबाद’ लिखा है।
बीजेपी पर बोला हमला
मीडिया से बातचीत करते हुए संजीव सक्सेना ने कहा कि बीजेपी लगातार संविधान पर हमला कर रही है। वो संविधान बदलना चाहते हैं, लेकिन सपा इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। संविधान को बचाने के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें- फ्री बस सेवा, खोला गया अनुभूति केंद्र, 50 रुपये में जानें महाकुंभ का इतिहास
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines