Digital Arrest: क्राइम इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है कि अब घर बैठे लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में डिजिटल अरेस्ट के एक मामला सामने आया है जिसके जरिए एक महिला ठगी का शिकार हुई है। महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए 84 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला, और क्या होती है ‘डिजिटल अरेस्ट’?
महिला हुई ठगी का शिकार
साइबर अपराध पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी और कहा कि उसके साथ ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए 84 लाख रुपये की ठगी की गई है। दरअसल महिला की गलती सिर्फ इतनी रही कि उसने उन तीन लोगों पर विश्वास कर लिया जिन्होंने खुद को सीबीआई और सीमा शुल्क अधिकारी बताया था। फिर क्या था हो गया अकाउंट खाली।
यह भी पढ़ें: Dawood Ibrahim का करीबी रिश्तेदार है ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, ‘कप्तान’ ने खुद किया कबूल
पुलिस ने किया 3 लोगों को गिरफ्तार
‘डिजिटल अरेस्ट’ का उत्तर प्रदेश की एक महिला शिकार हो गई जिसके अकाउंट से 84 लाख रुपये साफ हो गए। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीन आरोपियों राम सिंह, अक्षय कुमार और नरेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार नामक आरोपी बैंक कर्मचारी है और राम सिंह खाताधारक है। इन तीनों का पहले से भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है।
क्या होता है ‘डिजिटल अरेस्ट’
अब ये जान लेते हैं कि आखिर ‘डिजिटल अरेस्ट’ होता क्या है। दरअसल एक नई साइबर धोखाधड़ी है, जिसमें आरोपी स्वयं को सीबीआई या सीमा शुल्क अधिकारियों जैसी कानून प्रवर्तन एजेंसी का अधिकारी बताते हैं। ये नकली अधिकारी एकदम असली लगते हैं जो पीड़ित लोगों को इमोशनली और मेंटली टॉर्चर करते हैं। फिर खेलते हैं खेल और सामने वाले को प्रतिबंधित दवाओं के नकली अंतरराष्ट्रीय पार्सल के नाम पर वीडियो कॉल करके उन्हें को गिरफ्तारी की धमकी देते हैं।
‘डिजिटल अरेस्ट’ से कैसे बचें
क्राइम इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है कि कोई भी सेफ नहीं है। आज हम डिजिटल अरेस्ट से बचने के तरीके बताने जा रहे हैं ताकी आपके अकाउंट पर किसी की नजर न लगे। इसके लिए सबसे पहले तो ये जान लें कि कोई भी सरकारी जांच एजेंसी आधिकारिक संचार लिए किसी भी तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करती है। अगर कभी आपके साथ ऐसा हो तो उसे इग्नोर करें और घबराएं तो बिल्कुल भी नहीं। ऐसा होने पर उसके सबूत इकट्ठा करें और रिकॉर्डिंग आदि कर लें और भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट कर खुद भी सेफ हों और अन्य लोगों को भी सेफ करें।
यह भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से फिर कांपी धरती, इंडोनेशिया में आया 6.1 तीव्रता Earthquake
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines